एक्सप्लोरर

Dengue in Etah: एटा में बढ़ रहे डेंगू के मामलों पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जतायी चिंता

Dengue in Etah: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के साथ ही एटा में बढ़ रहे मामलों पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

Dengue in Etah: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में बड़े स्तर पर फैल रहे डेंगू बुखार को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद की घटना के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में डेंगू को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. एटा में डेंगू के बढ़ते मामलों पर उन्होंने कहा कि अगर कहीं किसी स्तर पर लापरवाही बरती गई है तो उसके लिए मैं तुरंत निर्देशित करूंगा.

उन्होंने कहा कि डेंगू भी हमारे लिए कोरोना की जैसी चुनौती है. इसके लिए कहा गया है और फिर से कहा जाएगा. एटा में सरकारी आकंड़ों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी 82 डेंगू मरीज निकलने की बात करते हैं जबकि यहां स्थितियां बहुत भयावह हैं. कई लोगों की डेंगू से मौत भी हो चुकी है. घर-घर मे डेंगू बुखार की चारपाई बिछी हुई है और स्वास्थ्य विभाग सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी करने में ही व्यस्त हैं.

एटा जनपद में डेंगू से हाहाकार

एक ही गांव में डेंगू के 100 से ज्यादा मरीज मिलने का दावा गांव वालों द्वारा डेंगू की रिपोर्ट के आधार पर किया जा रहा है. इस सबके बाद भी एटा का स्वास्थ्य विभाग कुम्भकर्णी नींद में सोया हुआ है. उसे सब कुछ ठीक-ठाक नजर आ रहा है. इस बीच एटा जनपद की बिल्सढ़ ग्राम प्रधान ने लिखित में 21 डेंगू पॉजिटिव मरीजों की लिस्ट जारी की है. ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि गांव मे डेंगू के सैकड़ों मरीज हैं. डेंगू पॉजिटिव मरीजों की सूची जारी करने से एटा जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

एटा जनपद की अलीगंज तहसील के बिल्सढ़ पुवायां, बिल्सढ़ पछाया और बिल्सढ़ पट्टी तीनो गांव मे डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार बड़े स्तर पर फैला हुआ है. इसके अतिरिक्त अनेकों डेंगू के मरीज एटा मेडिकल कॉलेज में और सीएचसी, पीएचसी में डेंगू वार्ड में भर्ती हैं.

स्वास्थ्य विभाग की टीम का हो रहा इंतजार

इस संबंध में गांव का दौरा करने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शशांक मिश्रा ने बताया कि गांव में डेंगू के सैकड़ों मरीज हैं. अनेकों मरीजों की डेंगू पॉजिटिव की रिपोर्ट भी आई है. स्वास्थ्य विभाग की ढिलाई से हालात दिनोदिन बिगड़ रहे हैं. उन्होंने यूपी सरकार से मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाए जिससे जल्द से जल्द डेंगू की रोकथाम हो सके.

यहां के ही निवासी यदुवीर सिंह ने बताया कि वो डेंगू पॉजिटिव हैं, उनकी छोटी बेटी अंशिका को भी बुखार है और प्लेटलेट्स कम हैं. इसी तरह से गांव में सैकड़ों लोग डेंगू पीड़ित बताए जा रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम उनको देखने नहीं आई है. डेंगू पीड़ित लोग फरुखाबाद, एटा, आगरा, सैफई में इलाज करवा रहे हैं.

भेजी गई डॉक्टरों की टीम

इस बारे में जब एटा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बिल्सढ़ का मामला उनके संज्ञान में कल शाम को ही आया है. वहां डॉक्टरों की टीम भेजी गई है और मरीजों का इलाज कराया जा रहा है. जबकि गांव में मौजूद हमारी टीम को वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला.

सीएमओ एटा डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने स्वीकार किया कि सरकारी आकंड़ों में एटा में अभी तक 82 डेंगू पॉजिटिव केस पाए गए हैं लेकिन वास्तविक आंकड़ा इससे कई गुना ज्यादा है. दरअसल सरकारी स्वास्थ्य विभाग डेंगू का इलाज करने की जगह डेंगू के मरीजों के आंकड़े छिपाने में लगा हुआ है, यहीं कारण है कि डेंगू अनियंत्रित होता जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः
Punjab Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस के 4 नेताओं ने पद से दिया इस्तीफा, नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कैप्टन ने किया ये बड़ा दावा

Amarinder Singh Delhi Visit: दिल्ली पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू और राजनीतिक मुलाकातों को लेकर दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 4543 दरोगाओं को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- 'अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद'
UP में 4543 दरोगाओं को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- 'अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद'
कानपुर: जाम में फंसी एंबुलेंस, जिंदगी के लिए जूझता रहा सिपाही, मौत पर पिता का छलका दर्द
कानपुर: जाम में फंसी एंबुलेंस, जिंदगी के लिए जूझता रहा सिपाही, मौत पर पिता का छलका दर्द
योगी सरकार ने आयुष चिकित्सा को दी नई पहचान, साढ़े नौ साल में मजबूत बुनियादी ढांचा
योगी सरकार ने आयुष चिकित्सा को दी नई पहचान, साढ़े नौ साल में मजबूत बुनियादी ढांचा
देहरादून: अमित शाह का 2027 चुनाव में जीत का दावा, राहुल गांधी पर लगाया ये आरोप
देहरादून: अमित शाह का 2027 चुनाव में जीत का दावा, राहुल गांधी पर लगाया ये आरोप

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- 'मेरी मौत के जिम्मेदार...'
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव आकर कई लोगों पर लगाए आरोप
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget