एक्सप्लोरर

UP Politics: सीएम योगी और विधायकों के अयोध्या दौरे पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने दी ये प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सभी विधायक और मंत्री अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं. इसी बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की प्रतिक्रिया आई है.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रविवार को रामलला के दर्शन करने के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद हैं. सीएम योगी राजकीय विमान से जाएंगे, मंत्री व विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से अयोध्या जा रहे हैं. राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने प्रतिक्रिया दी है. 

आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "अयोध्या को लेकर मुख्यमंत्री का जो प्रयास है वो पूरा देश देख रहा है अब कैबिनेट मंत्री और नेता भी देखेंगे. मुख्यमंत्री यहां बराबर आते हैं. उनके द्वारा(CM योगी आदित्यनाथ) क्या कार्य सम्पन्न हुए हैं, ये सब भी कैबिनेट मंत्री देखेंगे." 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "समाजवादी पार्टी के चाल-चरित्र के बारे में सब जानते हैं. उन लोगों ने भारत की संस्कृति और प्रभु राम लला के प्रति हमेशा द्वेष भावना के तहत काम किया है. इन्हीं लोगों की सरकार में अयोध्या रक्तरंजित हुई थी, तो वे कैसे जा पाएंगे. हम सब भारत की जो सांस्कृतिक विरासत को और आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं."

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "भगवान श्री राम लला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. हम अपने दोनों सदनों के सम्मानित सदस्यों के साथ प्रस्थान कर रहे हैं." अयोध्या दौरे पर सपा नेताओं के ना आने को लेकर उन्होंने कहा, "सपा सफा हो जाएगी."

UP Politics: कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'राम और राष्ट्र से समझौता नहीं'

नहीं जा रहे सपा प्रमुख
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पहल पर उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल एवं विधान मंडल के सदस्यों द्वारा श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जहां पूरी योगी सरकार प्रभु श्रीराम के मंदिर में नतमस्तक होगी. वहीं, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष के निमंत्रण को ठुकरा दिया है.

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में विधान भवन से सुबह करीब 9 बजे से मंत्रिमंडल के मंत्रीगण एवं विधानमंडल के सदस्यों को लेकर 10 लग्जरी बस अयोध्या के लिए रवाना हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget