एक्सप्लोरर

UP Politics: 'पीडीए, डीडीए और एमडीए कुछ नहीं चलेगा...', केशव प्रसाद मौर्य का फिर I.N.D.I.A गठबंधन पर निशाना

Lok Sabha Election 2024: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले अब माथा टेकने जा रहे हैं. मध्य प्रदेश में शिवराज चौहान की अगुवाई में बीजेपी फिर सरकार बनाएगी.

UP News: पश्चिमी यूपी के मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जहां सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं सियासी तरकश से विपक्ष पर एक बाद एक कई तीर भी चलाए. वहां डिप्टी सीएम ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपने दम पर यूपी की 80 और देश में 300 पार सीट जीतेगी. इंडिया गठबंधन पर जुबानी हमला करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा कि पीडीए, डीडीए और एमडीए कुछ नहीं चलेगा इन्हें जनता सबक सिखाएगी.

वहीं डिप्टी सीएम ने ये भी कहा कि भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले अब माथा टेकने जा रहे हैं. मध्य प्रदेश में शिवराज चौहान की अगुवाई में बीजेपी फिर सरकार बनाएगी. उन्होंने महिला आरक्षण बिल को कांग्रेस नेता अनुपमा रावत के झुनझुना बताने पर कहा कि कांग्रेस जितनी महिलाओं को चाहे टिकट दे किसने रोका है.

प्रशिक्षण वर्ग के दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम

दरअसल मेरठ दोआब होटल में पश्चिमी यूपी के नगर निगम पार्षदों के प्रशिक्षण वर्ग के दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे. इस दौरान डिप्टी सीएम ने बीजेपी के मेयर और पार्षदों को टिप्स दिए कि घर-घर जाइए, पीएम मोदी और सीएम योगी की योजना और विकास के काम बताइएय. डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष सामने टिकेगा नहीं, यूपी की कानून व्यवस्था बेहतर है.

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया सहित कई नेता रहे मौजूद

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, ऊर्जा मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलए अमित अग्रवाल सहित बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे. बता दें कि इस प्रशिक्षण वर्ग में मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर और मुरादाबाद के 182 पार्षद और चार मेयरों को 2024 जीत का मंत्र दिया गया.

UP Politics: 'महंगाई डायन खाये जात है', अखिलेश यादव ने एक्स पर तस्वीर शेयर कर किस पर कसा तंज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget