एक्सप्लोरर

UP News: डिप्टी ब्रजेश पाठक का स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश, कहा- 2025 तक टीबी की बीमारी को हो खात्मा

Gonda News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को कहा कि सरकार ने वर्ष 2025 तक जानलेवा बीमारी टीबी के राज्य से पूर्ण खात्मे का संकल्प लिया है.

Gonda: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को कहा कि सरकार ने वर्ष 2025 तक जानलेवा बीमारी टीबी के राज्य से पूर्ण खात्मे का संकल्प लिया है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ ही ग्राम पंचायत, विकास, राजस्व, पुलिस, बाल विकास एवं पुष्टाहार आदि विभागों के ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारियों के माध्यम से टीबी मरीजों को चिह्नित कर एक-एक मरीज को अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गोद लेने को कहा गया है.

टीबी से राज्य को दिलाएंगे मुक्ति

उन्होंने कहा कि ऐसा करके संबंधित मरीजों का सुव्यस्थित इलाज करके इस जानलेवा बीमारी से राज्य को मुक्ति दिलाई जाएगी. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी. वह आज मनकापुर स्थित आईटीआई परिसर में भाजपा के केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित जिला प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने आए थे.

सरकार ने तैयार की 100 दिन की कार्ययोजना

उपमुख्यमंत्री ने जिले के सर्किट हाउस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शासन द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में 100 दिन की कार्ययोजना तैयार की है. उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के समक्ष अनेक विभागों का प्रस्तुतीकरण हो चुका है. हम समाज के सभी जाति, धर्म, सम्प्रदाय के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारा पूर्ण प्रयास है कि प्रदेश की जनता को शुद्ध पेयजल, बिजली की अबाध आपूर्ति, निःशुल्क तथा गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों. स्कूल समय से खोले जाएं.’’

छात्रों को मानकों के अनुरूप मिले मिड डे मिल

पाठक ने कहा, ‘‘शिक्षकों व बच्चों की उपस्थिति रहे. छात्र-छात्राओं को मानक के अनुरूप मिड डे मिल प्राप्त हो. किशोरों को कोविड की वैक्सीन लगवाकर उनका जोखिम कम किया जाये. 'स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के विभागीय अधिकारियों व चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों व पैरा-मेडिकल स्टाफ का नाम, पद नाम और ड्यूटी पर मौजूद रहने का समय अनिवार्य रूप से नोटिस बोर्ड पर दर्ज किया जाये, जिससे तीमारदारों को उनके बारे में जानकारी मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी/पीएचसी) पर दवा की उपलब्धता के साथ ही साफ-सफाई, पेयजल आदि की उत्तम व्यवस्था होनी चाहिए. बाद में उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया तथा समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें:

UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश से मारपीट मामले में 48 पर केस दर्ज, जानिए- क्या है ये पूरा मामला?

BJP सांसद साक्षी महाराज का अटपटा बयान, बोले- भीड़ से बचाने नहीं आएगी पुलिस, घर में रखें तीर कमान और कांच की...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget