बिजनौर: कर्ज से परेशान डॉक्टर दंपति ने बच्चों संग खाया जहर, खतरे से बाहर हालत
बिजनौर में कर्ज के बोझ तले दंत चिकित्सक ने पत्नी और बच्चों समेत जहर निगल लिया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बिजनौर, एबीपी गंगा। बिजनौर जिले के नजीबाबाद में दंत चिकित्सक ने पत्नी और बच्चों समेत जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि दंत चिकित्सक ने बैंक से कर्ज लिया था। कर्ज ना चुका पाने के कारण वो काफी परेशान चल रहा था। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नजीबाबाद) महेश कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नजीबाबाद के मौहल्ला रम्पुरा निवासी विनय कुमार, उनकी पत्नी गीता, पुत्री शिवांगी और पुत्र युवराज ने रात को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुमार के अनुसार, गंभीर हालत में चारों को बिजनौर के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां उपचार के बाद अब चारों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
दंत चिकित्सक ने बैंक के अलावा अन्य लोगों से भी कर्ज लिया था और आर्थिक तंगी के कारण परेशान था। सीओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























