एक्सप्लोरर

Firozabad News: फिरोजाबाद में डेंगू के प्रकोप के बीच के किशन नगर में लगा गंदगी का अंबार, लोग परेशान

Firozabad News: फिरोजाबाद के किशन नगर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. लोगों के घरों में गंदा पानी भरने के कारण डेंगू के फैलने का भी खतरा बढ़ गया है. लोगों ने बताया कि काफी समय से सफाई नहीं हुई.

Firozabad News: फिरोजाबाद में इस समय डेंगू बुखार और वायरल से 44 की मौत हो चुकी है, लेकिन इतनी मौतों के बाद भी नगर निगम के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां आज भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है. किशन नगर में घरों के बाहर इतना पानी भरा हुआ है और गंदगी है कि लोगों का घर से निकलना काफी मुश्किल हो गया है. आलम तो यह है कि लोग अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे, उन्हें डर है कि कहीं डेंगू बुखार की चपेट में न आ जाये. 

गलियों में इतनी कीचड़ है कि लोग बड़ी मुश्किल से निकल पा रहे हैं. किशन नगर में रहने वाले लोगों का कहना है कि यहां काफी समय से साफ सफाई नहीं हुई. गंदगी का यहीं आलम रहता है, अब मच्छर भी पनप रहे हैं वहीं नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने बताया कि कई क्षेत्रों में गंदगी थी, लगातार सफाई कर्मचारी लगे हुए हैं और सफाई कराई जा रही है. उनका कहना है कि किशन नगर में भी साफ सफाई कराई जायेगी और जहां पानी भरा हुआ है वह दवाई डाली जा रही है जिससे मच्छर ना पनप सकें. नगर निगम बराबर काम कर रहा है और लोगों को जागरूक भी कर रहा है.

एक स्थानीय महिला ने बताया कि कोई सफाई करने नहीं आता है. इलाके में लोगों के घर के बाहर पानी भरा हुआ है, गंदगी काफी बढ़ गई है, जिसके कारण डेंगू जैसी बीमारी के डर के कारण वह अपने बच्चों को घर से बाहर ही नहीं भेजती. नफीस बानो क्षेत्रीय महिला ने बताया कि किशन नगर में काफी गंदगी है और यहां कोई सफाई करने नहीं आता. गंदगी में लगातार मच्छर पनप रहें हैं और डेंगू फैल रहा है. कुछ ही दूरी पर यहां एक बच्चे की भी मौत हो गई है, नगर निगम में कई बार बोला गया है लेकिन अभी तक कोई सफाई नहीं हुई.

प्रेरणा शर्मा नगर आयुक्त फिरोजाबाद ने बताया कि 'हमारे शहर के कई वार्डो में डेंगू और बुखार वायरल का प्रकोप फैल गया है, नगर निगम ने अपने सभी कर्मचारियों को लगा रखा है, हमने स्पेशल टीम बनाई है. वह खाली प्लॉट और जहां गंदगी है, उसकी साफ-सफाई को देखती है और गंदगी को वहां से खत्म करती है. जितने भी डेंगू प्रभावित क्षेत्र हैं वहां हमने सफाई कर्मचारी बढ़ा दिए हैं लेकिन लगातार बारिश होने की वजह से जलभराव बराबर हो रहा है.' उन्होंने बताया कि 'हमारे सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं, कुछ जगह जलभराव होता है, वह निकल जाता है लेकिन जहां जलभराव नहीं निकलता वहीं उसी दिन उसे निकाला जाता है, जहां पानी नहीं निकल पाता है वहां कैरोसिन ऑयल डाला जा रहा है. एंटी लारवा का छिड़काव बराबर किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः

मदरसों को सरकारी मदद दिए जाने पर HC ने उठाए सवाल, यूपी सरकार से पूछा- किस अधिकार के तहत दिया जा रहा अनुदान

Shafiqur Rahman Burke Controversial Statement: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने गौ सरंक्षण और तालिबान को लेकर दिया विवादित बयान, जानें- क्या कहा

यह भी देखेंः

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
हरिद्वार: जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े को दी मान्यता, साधु-संतों में हलचल तेज, फैसले पर उठे सवाल
हरिद्वार: जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े को दी मान्यता, साधु-संतों में हलचल तेज, फैसले पर उठे सवाल
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए रामपुर जाएंगे सपा सांसद, अखिलेश यादव के निर्देश पर बना डेलीगेशन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए रामपुर जाएंगे सपा सांसद, अखिलेश यादव के निर्देश पर बना डेलीगेशन
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget