एक्सप्लोरर

Delhi Violence उत्तर पूर्वी दिल्ली में स्कूल बंद किये गये, परीक्षाएं रद्द की गईं

सीएए का विरोध प्रदर्शन दिल्ली में हिंसक हो उठा है। सबसे ज्यादा हिंसा दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के इलाकों में हुई। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी का विरोध प्रदर्शन की हिंसा में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाके सुलग उठे। इसके चलते इन इलाकों में सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। इसके अलावा 11वीं की भी गृह परीक्षाओं को टाल दिया गया है। आपको बता दें कि जाफराबाद, मौजपुर, गोकुलपुरी, करावल नगर में सोमवार को जमकर बवाल हुआ।

सोमवार को हुई हिंसा के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, दिल्ली में हिंसा प्रभावित नॉर्थ-ईस्ट जिले में परीक्षाएं नहीं होंगी। सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। आज कुछ स्कूलों की गृह परीक्षाएं हैं और बुधवार को दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा है, जिसको लेकर दिल्ली सरकार खासी चिंतित है। बुधवार को दसवीं के छात्रों की अंग्रेजी की प्रथम परीक्षा है। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को टालने के लिये डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से बात की है। हालांकि अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है।

परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों पर हुआ हमला सीएए-एनआरसी के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में सोमवार को जाफराबाद-मौजपुर में बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों को भी अपना शिकार बना लिया। उपद्रवियों ने स्कूल ड्रेस में लौट रहे छात्रों को पकड़कर कर बुरी तरह पीटा। हालांकि कुछ लोगों ने छात्रों को बचाने का भी प्रयास किया।

दिल्ली हिंसा में 5 की मौत गौरतलब है कि दिल्ली के जाफराबाद में सीएए और एनआरसी को हिंसक प्रदर्शन हुये। दोपहर में सीएए समर्थकों और विरोधियों के बीच एक बार फिर झड़प हुई। इस दौरान गोकुलपुरी एसीपी कार्यालय में तैनात सिपाही रतन लाल की मौत हो गई, जबकि शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा को गंभीर चोट आई है। उन्हें पटपड़गंज के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अबतक दिल्ली हिंसा में 5 लोगों की मौत हुई है। कुल 105 लोग घायल हुए हैं जिनमे 10 पुलिस वाले हैं।

आपको बता दें कि कल वीडियो सामने आया था जिसमें युवक पिस्टल से फायरिंग कर रहा था, उसकी पहचान शहादरा के निवासी शाहरुख के रूप में हुई है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget