एक्सप्लोरर

योगी सरकार ने दिल्ली में चलाया बुल्डोजर, रोहिंग्या के कब्जे से मुक्त कराई 150 करोड़ की जमीन

प्रशासन द्वारा मदनपुर खादर में जो कार्रवाई की गई है वह 5.21 एकड़ जमीन पर की गई है. जमीन पर अवैध निर्माण किया गया था और रोहिंग्या कैम्प तैयार किए गए थे.

UP govt bulldozes illegal Rohingya camps: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिल्ली के मदनपुर खादर में यूपी सरकार की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाकर करीब डेढ़ सौ करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है. प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मदनपुर खादर में सिंचाई विभाग की करीब 5.21 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था जिसपर आज सुबह बोल्डोजर चला कर अवैध कब्जे को ध्वस्त किया गया. बताया जा रहा है कि जमीन पर अवैध निर्माण किया गया था और वहां पर रोहिंग्या कैम्प तैयार किए गए थे जिनपर बुल्डोजर चलाया गया है. 

अवैध कब्जे को लेकर योगी सरकार लगातार एक्शन में देखी जाती है. एक के बाद एक भू माफियाओं और अवैध कब्जा करने वाले लोगों के कब्जे से सरकारी जमीनों को मुक्त कराने का कार्य काफी तेजी से योगी सरकार कर रही है. उसी कड़ी में दिल्ली के मदनपुर खादर में भी ये कार्रवाई की गई है.

प्रशासन द्वारा मदनपुर खादर में जो कार्रवाई की गई है वह 5.21 एकड़ जमीन पर की गई है जिसमे अवैध रूप से रोहिंग्या कैम्प बनाये गए थे. जिस जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है उस जमीन की कीमत करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए बताई जा रही है. एक के बाद एक भू माफियाओं और जमीनों पर कब्जा करने वाले दबंगों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से भू माफियाओ में सरकार का खौफ साफ देखने को मिल रहा है.

प्रशासनिक अमले ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया

यूपी सरकार को जानकारी मिली थी कि मदन पुर खादर में सिंचाई विभाग की जमीन पर भारी तादाद में रोहिंग्या बस्ती बसाई जा रही है जो आगे चलकर बड़ी मुसीबत बन सकती है. इसके बाद योगी सरकार ने आनन-फानन में प्रशासनिक अमले को हिदायत दी कि तत्काल सिंचाई विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए.

आज सुबह प्रशासन की टीम पुलिस के जवानों के साथ पहुंची और दिल्ली के मदनपुर खादर में उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को ढहा दिया और उसपर पुनः उतर प्रदेश सिचाई विभाग का कब्जा स्थापित कर दिया.

ये भी पढ़ें.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर फेसबुक में अभद्र टिप्पणी करने वाला प्रोफेसर भेजा गया जेल

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget