एक्सप्लोरर

Delhi Riots: मूलरूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे IB के कांस्टेबल अंकित शर्मा, आज बुढ़ाना में होगा अंतिम संस्कार

Delhi Riots: दिल्ली में हिंसा का शिकार हुए IB के कांस्टेबल अंकित शर्मा मूलरूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। 26 फरवरी को खजूरी के नाले में उनका शव बरामद हुआ था। आज बुढ़ाना में उनका अंतिम संस्कार होगा।

मुजफ्फरनगर, एबीपी गंगा। नागरिकता संशोधन बिल पर मचे बवाल के बीच हिंसा की आग में सुलगती दिल्ली में स्थिति अब कंट्रोल में है, लेकिन इन तीन दिनों का दर्द दिल्ली कभी भूला नहीं पाएगी। सीएए विरोध और समर्थन में आयोजित प्रदर्शन के बाद हुई हिंसा ने 34 लोगों की जान ले ली, 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल भी शहीद हो गए और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा भी इस दुनिया में नहीं रहे।

26 फरवरी को खजूरी नाले से मिला अंकित शर्मा का शव

 मंगलवार से ही उनका परिवार अंकित की तालश में जुटा था, बुधवार को जब चांद बाग पुलिया के नाले से अंकित का शव मिला, तो उनके परिवार में मातम पसर गया। विभाग भी सकते में आ गया। शहीद अंकित शर्मा वैसे तो अपने परिवार के साथ खजूरी इलाके में रहते थे, लेकिन वो मूलरूप से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के ईटावा गांव के निवासी थे। गुरुवार (27 फरवरी) को उनका शव उनके पैतृक गांव लाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एडीएम अमित कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस बारे में एसडीएम बुढ़ाना द्वारा सूचना मिली है।

ड्यूटी से घर लौट रहे थे अंकित, तभी हुए हिंसा का शिकार 

दिल्ली हिंसा का सबसे खतरनाक रूप खजूरी इलाके में देखने को मिला। अंकित शर्मा का न तो सीएए के समर्थन और न ही विरोध से लेना देना था, लेकिन हिंसा की आग ने उन्हें भी अपना आगोश में ले लिया। मंगलवार शाम को अंकित अपनी ड्यूटी पूरी कर घर वापस लौट रहे थे, तभी खजूरी पुलिया पर कुछ अज्ञात दंगाइयों ने उन्हें घेर लिया। उनके साथ मारपीट की। उनके शव को नाले में फेंक दिया। मंगलवार से ही उनका परिवार अंकित की तलाश में जुटा था। बुधवार को जब इलाके की छानबीन की गई, तो उनका शव नाले में पड़ा मिला।

ankit-sharma-delhiriots1

अंकित के परिजनों का आरोप

अंकित के परिजनों ने बताया कि उनके सिर पर तलवार से वार किया गया था। चाकू भी मारे गए थे। पत्थर से नाले में अंकित का शव दबा दिया गया था।

ankit-sharma-delhiriots2

बड़े भाई ने आप नेता के समर्थकों को बताया गुनहगार 

बता दें कि अंकित के बड़े भाई रविंदर शर्मा भी IB में हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने अपने भाई की हत्या का आरोप आम आदमी पार्टी  के नेता ताहिर हुसैन के समर्थकों पर लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकित के साथ मारपीट के साथ ही उसे गोली भी मारी गई। पुलिस ने जीटीबी अस्पताल में अंकित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ratan-lal

 हेड कांस्टेबल रतनलाल भी हुए शहीद

अंकित शर्मा की मौत से पहले दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल की हिंसा में मौत हो गई थी। उनके परिवार में उनके पीछे बुजुर्ग मां-बाप, पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनके निधन के बाद उनके परिवारवालों ने रतनलाल को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। बता दें कि रतनलाल मूल रूप से राजस्थान के सीकर गांव के रहने वाले थे, जहां उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली हिंसा पर राजनीति शुरू, मायावती की मांग- उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों को मिले सख्त सजा दिल्ली हिंसा का यूपी पर असर, अलर्ट पर 16 जिले;नोएडा में आज बंद रहेंगी शराब की दुकानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget