एक्सप्लोरर

Delhi-Meerut Expressway FASTag: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बिना फास्टैग फीस दिए निकलना पड़ेगा बहुत महंगा, जुर्माने के साथ-साथ हो सकता है ऐसा

अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कोई गाड़ी अगर बिना फास्टैग लगाए या बिना फीस दिए निकलता है तो उस पर जुर्माना लगेगा. यही नहीं फास्टैग और आरसी भी ब्लैक लिस्ट में डाले जाने का प्रावधान किया जाएगा.

Delhi-Meerut Expressway Toll and FASTag: अगर आप भी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं तो आपको महंगा पड़ने वाला है. दरअसल 25 दिसंबर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल की सुविधा लागू होने जा रहा है. इसके लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से टोल दरों पर मुहर लगा दी गई है. इसके साथ ही अब कोई गाड़ी अगर बिना फास्टैग लगाए या बिना फीस दिए निकलता है तो उस पर जुर्माना लगेगा. यही नहीं फास्टैग और आरसी भी ब्लैक लिस्ट में डाले जाने का प्रावधान किया जाएगा.

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सराय काले खां से लेकर डासना तक कई जगहों पर एंट्री और एग्जिट प्वॉइंट बनाए गए हैं. जहां पर डासना को छोड़ दिया जाए तो बाकी कहीं पर टोल बूथ नहीं दिए है. यहां पर टोल वसूली के लिए चलती गाड़ी को रोकना संभव नहीं है. ऐसे में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार और चलती हुई गाड़ी की नंबर प्लेट पर नजर रखने के लिए कुल 150 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं.

एक्सप्रेसवे पर रखी गई कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा 

गाड़ी की स्पीड से लेकर गाड़ी के अंदर बैठे यात्री तक पर एनएचएआई कैमरों की मदद से नजर रखेगी. एक्सप्रेस वे पर हर आठ से 10 किमी की दूरी पर प्रत्येक लेन के ऊपर डिस्प्ले लगाई गई, जिस पर चलते हुए गाड़ी की गति को देख सकेंगे. इस एक्सप्रेसवे पर कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा और कॉमर्शियल वाहनों की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है.

जानें, कितने देने होंगे टोल टैक्स?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी की गई एक अधिसूचना के अनुसार 1 किलोमीटर की यात्रा करने वाले वाहनों को टोल टैक्स के रूप में 65 रुपये का भुगतान करना होगा. मेरठ से दिल्ली सराय काले खां तक कार जीप या हल्के वाहनों के लिए 140 रुपये देने होंगे. इंदिरापुरम तक 95 रुपये, डूंडाहेड़ा तक 75 रुपये, डासना तक 60 रुपये, रसूलपुर तक 45 रुपये और भोजपुर तक 20 रुपये शुल्क देना होगा.

हल्के माल वाहनों को सराय काले खां तक 225 रुपये शुल्क देना होगा. बस या ट्रक को मेरठ से सराय काले खां तक 470 रुपये टोल देना होगा. कार से रसूलपुर सीकर रोड से दिल्ली मेरठ-एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश करते हैं तो सराय काले खां तक 95 रुपये, इंदिरापुरम तक 50 रुपये, डूडाहेड़ा तक 30 रुपये, डासना तक 15 रुपये, भोजपुर तक 25 रुपये और मेरठ तक 45 रुपये टोल देना होगा.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus Update: कोरोना से 453 मौत के साथ 24 घंटे में आए 5 हजार नए केस, ओमिक्रोन के मामले हुए 200

UP News: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में अगले 6 महीने के लिए हड़ताल पर लगाई रोक, अवेहलना करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget