एक्सप्लोरर

Delhi Elections 2020 Exit Poll: दिल्ली में फिर केजरीवाल सरकार, भाजपा को बढ़त, कांग्रेस बेहाल

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। 1,47,86,382 मतदाता तय कर चुके हैं कि दिल्ली की सत्ता पर कौन काबिज होगा। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। कुर्सी की जंग में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP), बीजेपी और कांग्रेस मुख्य रूप से मैदान में हैं। इस चुनाव में कुल 672 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दिल्ली के 1,47,86,382 मतदाता तय कर चुके हैं कि दिल्ली की सत्ता पर कौन काबिज होगा। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में विभिन्न न्यूज चैनलों और एजेंसियों की ओर से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक फिर से केजरीवाल की सरकार बनती नजर आ रही है। एग्जिट पोल में सीधे तौर से दिल्ली में दोबारा से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान दिख रहा है। लगभग सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी 55 या इससे ज्यादा सीटें जीतती हुई दिख रही है।

पिछले चुनाव के मुकाबले बीजेपी के प्रदर्शन में सुधार जरूर दिख रहा है, लेकिन वह बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे है। एग्जिट पोल की मानें तो इस बार चुनाव में कांग्रेस की सबसे ज्यादा दुर्गति होने वाली है। ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस अधिकतम एक सीट पर सिमटती हुई दिख रही है।

Delhi Elections 2020 Exit Poll: दिल्ली में फिर केजरीवाल सरकार, भाजपा को बढ़त, कांग्रेस बेहाल

एबीपी न्यूज-सी वोटर का एग्जिट पोल एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 51-65, बीजेपी को 3-17 और कांग्रेस को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है।

आज तक-एक्सिस माई इंडिया आज तक-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 59-68 सीटें, भाजपा को 2-11 सीटें और कांग्रेस का खुलता नहीं दिखाई दे रहा है।

टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 44, बीजेपी 26 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस का खाता खुलता हुआ भी नहीं दिख रहा है। न्यूज एक्स-NETA का एग्जिट पोल न्यूज एक्स-NETA के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी 70 में से 55 सीटें जीत सकती है। न्यूज एक्स के सर्वे में बीजेपी को 14 सीटें जीतने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में महज एक सीट जाने का अनुमान है। इंडिया न्यूज और न्यूज नेशन का एग्जिट पोल इंडिया न्यूज और न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक भी आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में 55 सीटें जीत सकती है। वहीं इस एजेंसी के सर्वे के मुताबिक बीजेपी 14 और कांग्रेस को एक सीट से संतोष करना पड़ सकता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर को घेरा, बोले- 'चुनाव में...'
लखनऊ: सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर को घेरा, बोले- 'चुनाव में...'
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को नहीं भूले PM मोदी! सम्मान पाकर भावुक हुईं पत्नी
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को नहीं भूले PM मोदी! सम्मान पाकर भावुक हुईं पत्नी
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
यूपी राज्यसभा चुनाव: 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, नतीजे की तस्वीर साफ
यूपी राज्यसभा चुनाव: 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, नतीजे की तस्वीर साफ

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget