एक्सप्लोरर

Delhi Election Result 2020 वोटों की गिनती के बीच शाहीन बाग में सन्नाटा...दिलचस्प हुई लड़ाई

सीएए को लेकर शाहीन बाग का धरने देश में काफी सुर्खियों में रहा है। इस इलाके में तकरीबन दो महीने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ महिलाएं धरने पर बैठी हैं

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज नतीजे का दिन है। वोटों की गिनती जारी है। बात करें शाहीन बाग की तो मंगलवार के दिन यहां धरना स्थल पर सन्नाटा पसरा हुआ है। कुछ ही लोग दिखाई दिये। वोटों की गिनती का असर साफ देखा गया है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शाहीन बाग में तकरीबन दो महीने से धरना दिया जा रहा है। लेकिन मतगणना के दिन तस्वीर बिल्कुल उलट रही।

इससे पहले 8 फरवरी को मतदान वाले दिन शाहीन बाग में लोगों के बीच उत्साह देखने को मिला था। शाहीन बाग इलाके में पोलिंग बूथ पर लंबी लंबी कतारें देखने को मिली थी। यह इलाका ओखला विधानसभा के अंतर्गत आता है। यहां के मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए मतदाताओं की भारी भीड़ दिखाई दी थी।  आपको बता दें कि शाहीन बाग इलाका ओखला विधानसभा क्षेत्र के अंदर आता है। यहां पिछले 15 दिसंबर से भारी संख्या में लोग नागरिकता कानून, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में बैठे हुए हैं।

15 दिसंबर से यहां की सड़कें जाम हैं। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। यही नहीं पिछले दिनों यहां गोलीबारी की घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया था। गौरतलब है कि ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने अमानतुल्ला खान, भारतीय जनता पार्टी ने ब्रह्म सिंह और कांग्रेस ने परवेज हाशमी को उतारा है। अबतक मिले रुझानों में आप और भाजपा में मुकाबला रोचक है। अमानतुल्ला और ब्रह्म सिंह में नजदीकी संघर्ष देखा जा रहा है। हालांकि अंतिम परिणाम के लिये कुछ इंतजार करना होगा।

इससे पहले मतगणना को लेकर शाहीन बाग और जामिया में अफवाहों का बाजार भी गर्म है। लोगों का कहना है कि शायद मतगणना के बाद शाहीन बाग और जामिया में चल रहे प्रदर्शनकारियों को हटा दिया जाएगा। हालांकि प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार किसी की भी बने, लेकिन उनका विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।

एग्जिट पोल की बात की जाये तो 'आप' बिना दिक्कत के सरकार बनाती हुई दिख रही है। धरने में शामिल एक युवक ने कहा कि शाहीन बाग में लोगों ने वोटिंग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यही नहीं युवक ने कहा कि सरकार किसी की भी बने शाहीन बाग में धरना-प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा। हम आज भी लोगों से अपील कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में धरने में शामिल हों।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget