एक्सप्लोरर

मसूरी पहुंचे आम आदमी पार्टी नेता राम निवास गोयल, कहा-2022 में उत्तराखंड में बनेगी AAP की सरकार

उत्तराखंड में अगले वर्ष विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में सभी दल अपनी जमीन तलाशने में लगे हैं.वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायक व दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल मसूरी पहुंचे और उत्तराखंड सरकार को घेरा.

मसूरी: मसूरी में बुधवार की देर शाम को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल पहुंचे. यहां पर मसूरी के गांधी चौक पर 'आप' के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष का ढोल, दमाऊ और फूल मालाओं से स्वागत किया. इस मौके पर आप कार्यकर्ताओं ने जमकर आप पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की.

2022 में बनेगी आप की सरकार

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि, दिल्ली का मॉडल पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है और ऐसे में उत्तराखंड में भी लोग बदलाव चाह रहे हैं. जिसको लेकर उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन लोग आप पार्टी से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में आप पार्टी का उत्तराखंड से उदय होगा. उन्होंने जनता से आग्रह किया कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद देश में आम आदमी पार्टी की सरकार जनता अपने आप बना देगी. ऐसे में 2022 के चुनाव में आप के प्रत्याशियों को जिताकर उत्तराखंड में सरकार बनाने का काम करे.

प्रदेश की जनता रावत सरकार को नकार चुकी है

उन्होंने मीडिया से बात करते कहा कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हर मोर्चे पर विफल हैं. उन्होंने कहा कि, प्रदेश की जनता उनको नकार चुकी है. वहीं गैरसैंण में सड़क की मांग को लेकर लोगों पर पुलिस द्वारा बरसाई गई लाठी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि, गैरसैंण में लोगों पर लाठीचार्ज के लिये मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं. उन्होने कहा कि प्रदेश की हिटलरशाही सरकार लोगों की मूलभूत मांगों को अपनी सत्ता की हनक से कुचलने की कोशिश कर रही थी जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गोयल ने कहा कि, 2022 आप पार्टी का है और उत्तराखंड में जनता के सहयोग से आप की सरकार बनने के बाद दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास होगा. शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य बेहतर होगी जो आज तक नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड सरकार आज पेश करेगी आखिरी बजट, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget