एक्सप्लोरर

पर्यटकों के लिए खुला देहरादून जू, उत्तराखंड में मनोरंजन पार्क खोलने की भी परमिशन

उत्तराखंड में कोरोना गाइडलाइन के साथ मनोरंजन पार्क और ज़ू को खोलने की परमिशन दे दी गई है. पर्यटकों के लिए आज से देहरादून जू के दरवाजे खोल दिए गए हैं.

देहरादून: वन्यजीवों के दीदार का इंतजार कर रहे पर्यटकों के लिए आज से देहरादून जू के दरवाजे खोल दिए गए हैं. कोरोना की वजह से पिछले तकरीबन तीन महीने से देहरादून जू बंद था. इसके साथ ही कई मनोरंजक पार्क भी खोले गए हैं जहां खुलते ही पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई.

उत्तराखंड में कोरोना गाइडलाइन के साथ मनोरंजन पार्क और ज़ू को खोलने की परमिशन दे दी गई है. जिसके लिए वन विभाग ने अलग से एसओपी जारी की है. हालांकि यहां अभी पर्यटकों की संख्या सीमित रखने की बात कही गई है. पार्क और जू में घूमने आने वाले हर एक पर्यटक को कोरोना के नियमों का पालन करना होगा. मास्क लगाने के साथ ही सैनिटाइजर भी अपने पास रखना होगा. देहरादून जू आज से पर्यटकों के लिए  खोल दिय गया है. जू के खुलने के साथ ही वन्य जीवों के दीदार के लिये पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई. हालांकि शुरुआत के दिन पर्यटकों की संख्या कम रही. लेकिन लंबे समय से घरों में कैद पर्यटक वन्यजीव और पक्षियों का दीदार करके उत्साहित नजर आए.

जू में कोरोना गाइडलाइन के तहत ही एंट्री मिल रही है

देहरादून के आसपास और मसूरी जाने वाले लोगों के लिए देहरादून जू घूमने फिरने के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है. जैसे सुबह 9 बजे जू के दरवाजे खुले लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया. हालांकि जू में कोरोना की गाइडलाइन के तहत ही एंट्री मिल रही है. ये इसलिए भी किया जा रहा है ताकि दूर-दूर से आने वाले पर्यटक की वजह से वन्यजीवों में कोरोना की दस्तक ना हो जाय. इसलिए गेट पर सख्ती बरती जा रही है. रेंजर मोहन सिंह रावत ने बताया कि आज से जू पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. लेकिन कोरोना के नियमों के साथ ही पर्यटकों को जू में एंट्री मिल रही है.

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पड़ने वाला देहरादून जू पर्यटकों के घूमने फिरने के लिये मुख्य आकर्षण का केंद्र है. जहां पर वन्यजीवों और पक्षियों के दीदार के साथ-साथ प्रकृति का भी लोग आनंद लेते हैं. इतना ही नहीं बच्चों के खेलने कूदने के लिए भी यहां खास इंतजाम किए गए हैं. इसलिए देहरादून जू मन की शांति और टेंशन दूर करने के लिए सबसे सटीक जगह है.

ये भी पढ़ें:  

गाजीपुर बॉर्डर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच जमकर मारपीट, गाड़ियों में भी हुई तोड़फोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget