एक्सप्लोरर

महाकुंभ: श्रद्धालुओं के लिए राहत, देहरादून-प्रयागराज के बीच आज से हवाई सेवा शुरू, जानें- किराया?

Doon to Prayagraj Flight: प्रयागराज में महाकुंभ का समागम शुरू हो गया है. उत्तराखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज का रुख कर रहे हैं, इसी कड़ी में दून से हवाई सेवा शुरू की गई है.

Uttarakhand News Today: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से प्रयागराज के लिए हवाई सेवा आज रविवार (12 जनवरी) से शुरू हो गई है. यह सेवा एलायंस एयर द्वारा संचालित की जा रही है और हर रविवार को उपलब्ध होगी. इस पहल से देहरादून और प्रयागराज के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं, यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी. 

खासकर महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी. एलायंस एयर का 70 सीटर विमान हर रविवार को दिल्ली से उड़ान भरकर देहरादून पहुंचेगा. विमान शाम चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट (देहरादून) पर लैंड करेगा. यहां से यह फ्लाइट प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगी और श्रद्धालुओं को प्रयागराज छोड़ने के बाद वापस दिल्ली रवाना हो जाएगी.

कितना होगा किराया?
देहरादून से प्रयागराज के लिए हवाई यात्रा का एक तरफ का किराया 8,500 रुपये से लेकर 10,500 रुपये के बीच है. फ्लाइट के किराये में बदलाव बुकिंग और सीजन के हिसाब से ऊपर नीचे हो सकता है. यह सेवा खासतौर पर प्रयागराज में महाकुंभ के दृष्टिगत शुरू की गई है.

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के संचालन का समय शाम नौ बजे तक ही है. इसके अलावा, सर्दियों में कोहरे और खराब मौसम के कारण फ्लाइट संचालन में बदलाव किया जा सकता है. एलायंस एयर ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उड़ान का समय तय किया है.

श्रद्धालुओं के लिए होगी आसानी
एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि यह उड़ान महाकुंभ के अवसर पर शुरू की गई है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचने में मदद मिलेगी. यह हवाई सेवा न केवल तीर्थयात्रियों के लिए लाभकारी होगी, बल्कि उत्तराखंड के पर्यटन और धार्मिक महत्व को भी बढ़ाएगी.

प्रयागराज इस नई सेवा के साथ देहरादून एयरपोर्ट से कनेक्ट होने वाला एक और प्रमुख शहर बन गया है. इससे पहले देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों के लिए नियमित उड़ानें संचालित होती थीं. अब प्रयागराज के जुड़ने से उत्तराखंड के तीर्थयात्री और पर्यटक उत्तर प्रदेश के इस धार्मिक शहर तक आसानी से पहुंच सकेंगे.

कोहरा फ्लाइट के लिए चुनौती
सर्दियों में कोहरा देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना रहता है. खासकर शाम के समय कोहरा अधिक घना होने से उड़ान संचालन में दिक्कतें आ सकती हैं. हालांकि, एलायंस एयर ने इस समस्या से निपटने के लिए समय-समय पर जरूरी बदलाव करने की योजना बनाई है.

प्रयागराज में महाकुंभ और त्रिवेणी संगम जैसे धार्मिक महत्व के स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह हवाई सेवा बहुत ही उपयोगी साबित होगी. इसके अलावा व्यावसायिक और व्यक्तिगत यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इस सेवा से लाभ मिलेगा.

देहरादून से प्रयागराज के लिए शुरू की गई यह सेवा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच हवाई संपर्क को और मजबूत करेगी. श्रद्धालुओं और यात्रियों को इस सेवा का लाभ उठाने के लिए टिकट बुकिंग समय से कराने की सलाह दी गई है. खराब मौसम की स्थिति में यात्रियों को फ्लाइट समय के बदलाव की जानकारी एयरलाइंस से प्राप्त करनी होगी.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड सड़क हादसा: पौड़ी में बस हादसा, 5 की मौत, 15 से अधिक घायल, सीएम धामी ने जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: भू-माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फर्जी खतौनी से जमीन हड़पने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
भू-माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फर्जी खतौनी से जमीन हड़पने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
'रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास', गोरखपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास', गोरखपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बरसे CM योगी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget