एक्सप्लोरर

Dehradun News: देहरादून में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर पर पुलिस सख्त, 10 मई तक हटाने का दिया अल्टीमेटम

Loudspeaker: देहरादून पुलिस ने लाउडस्पीकर हटाने की अपील लोगों से की है और इसके लिए पुलिस ने 10 मई तक का अल्टीमेटम लोगों को दिया है. इसके बाद दून पुलिस अपनी कार्रवाई शुरू करेगी.

Uttarakhand News: धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने वालों को लेकर अब देहरादून पुलिस (Dehradun Police) सख्त रुख इख्तियार करने की तैयारी कर रही है. धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर (Loudspeaker) बजाने पर अब ना केवल जुर्माना होगा बल्कि सुप्रीम कोर्ट (Suprem Court) और हाई कोर्ट (High Court) की गाइडलाइंस के उल्लंघन के तहत देहरादून पुलिस कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट के तहत भी कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है. 

देहरादून पुलिस ने पुलिस ने लाउडस्पीकर हटाने की अपील लोगों से की है और इसके लिए पुलिस ने 10 मई तक का अल्टीमेटम लोगों को दिया है इसके बाद दून पुलिस अपनी कार्रवाई शुरू करेगी. एसएसपी देहरादून की माने तो शिकायत आने पर ना केवल कार्यवाही की जाएगी बल्कि उसका वीडियोग्राफी कर डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा. 

पुलिस के अल्टीमेटम का असर शुरू

पुलिस इस अल्टीमेटम के बाद कई जगहों पर इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है. कई जगहों पर लोगों ने खुद ही मंदिर हो या मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने शुरू कर दिए हैं या फिर सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय मानकों के मुताबिक आवाज का धीमा करना शुरू कर दिया है. इस तरह के कई वीडियो भी सामने आए हैं जहां पर लोगों द्वारा खुद ही लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं.

आपको बता दें कि देहरादून में कई धार्मिक स्थलों से पुलिस ने लाउडस्पीकर को हटाया है, कोर्ट की गाइडलाइंस और अधिक आवाज़ आने के चलते पुलिस द्वारा लगातार लाउडस्पीकर को हटाने की कार्यवाही की जा रही है.  देहरादून एसएसपी की माने तो कुछ लोगों ने गुजारिश के बाद इन लाउडस्पीकर को हटा दिया है, लेकिन अब भी कई ऐसी जगह हैं जहां पर कुछ लोग लगातार लाउडस्पीकर का प्रयोग कर कोर्ट की गाइडलाइन्स का उलंघन कर रहे है. एसएसपी ने कहा कि इस हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को तय लिमिट से तेज बजाने पर कार्रवाई की जाएगी, यहीं नहीं पुलिस ने अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई का भी मन बना लिया है. 

ये भी पढ़ें- Watch: अखिलेश यादव के नाम चाचा शिवपाल का संदेश, साफ की गठबंधन की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget