एक्सप्लोरर

प्रेमनगर डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, घटना में शामिल तीन पुलिसकर्मी सहित 7 गिरफ्तार

Dehradun News: उत्तराखंड की देहरादून पुलिस ने प्रेम नगर डकैती कांड का खुलासा करते हुए तीन पुलिस कर्मियों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने अपनी पहली बैठक में राज्यभर के पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि किसी भी भ्रष्ट या अपराध में लिप्त पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा. इसी आदेश का पालन करते हुए देहरादून पुलिस ने प्रेमनगर क्षेत्र में डकैती की एक बड़ी घटना का खुलासा किया है. इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों समेत सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. देहरादून एसएसपी ने इस कार्रवाई पर कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो, कानून से ऊपर नहीं है. पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, खासकर तब जब इस घटना में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई है.

प्रेमनगर में हुई इस डकैती की कहानी बेहद फिल्मी है. पीड़ित यशपाल सिंह असवाल, जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं, ने 31 जनवरी 2025 को प्रेमनगर थाने में एक लिखित शिकायत दी. उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात कुंदन सिंह नेगी नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने उन्हें बताया कि उसके कुछ परिचितों के पास 20,000 अमेरिकी डॉलर हैं, जिन्हें वे सस्ते दाम में भारतीय मुद्रा में बदलना चाहते हैं. कुंदन नेगी ने यशपाल सिंह को राजेश रावत, राजेश चौहान और राजकुमार चौहान से मिलवाया, जो उत्तरकाशी के रहने वाले हैं.

मारपीट कर छीन लिए थे पैस
यशपाल को बताया गया कि यह सौदा 8 लाख रुपये में तय किया जा सकता है. इस आकर्षक प्रस्ताव को सुनकर यशपाल सिंह ने सौदे के लिए सहमति दे दी. 31 जनवरी को यशपाल सिंह 7.5 लाख रुपये लेकर सौदा करने बालाजी मंदिर, झाझरा पहुंचे, जहां पहले से ही कुंदन नेगी और उसके साथी मौजूद थे. बातचीत के दौरान अचानक दो अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे. इनमें से एक वर्दी में था और दूसरा सादे कपड़ों में. उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और यशपाल सिंह को धमकाने लगे. इसके बाद उन्होंने यशपाल सिंह से सारा पैसा छीन लिया, उनके साथ मारपीट की और गालियां देते हुए उन्हें वहां से भगा दिया. हालांकि, जाते-जाते उन्होंने 2.5 लाख रुपये वापस कर दिए, जिससे मामला कुछ सामान्य दिखे. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रेमनगर में तुरंत मामला दर्ज किया गया. यह मुकदमा अपराध संख्या 25/25 धारा 310(2)/61(2) BNS के तहत दर्ज किया गया.

तीन पुलिस कर्मियों सहित सात लोग गिरफ्तार
देहरादून एसएसपी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम गठित कर जांच के आदेश दिए. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज और सर्विलांस डेटा खंगाला और तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन पुलिसकर्मियों सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. देहरादून पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और यह साफ कर दिया है कि कानून से बड़ा कोई नहीं है, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो. इस घटना में पुलिस विभाग के तीन कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आने के बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. देहरादून एसएसपी ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही अन्य फरार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: बसंत पंचमी का अमृत स्नान आज, सीएम योगी वॉर रूम से ले रहे हर अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget