एक्सप्लोरर

Dehradun News: देहरादून में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने वसूला 46,500 का जुर्माना

Uttarakhand News: देहरादून पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने 12 फरवरी 135 लोगों को सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते हुए पकड़ा है.

Uttarakhand News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ दून पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में, पुलिस ने 12 फरवरी को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान 135 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़ा गया और उन्हें थाने लाकर उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशानुसार, पुलिस टीमों ने विभिन्न इलाकों में सार्वजनिक स्थलों, सड़क किनारे, खुले स्थानों और गाड़ियों में शराब पीने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की. अभियान के तहत पकड़े गए सभी 135 लोगों को पुलिस ने गाड़ियों में बैठाकर थाने पहुंचाया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी लोगों को सख्त चेतावनी दी गई और उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान काटा गया. इस दौरान कुल 46,500 का जुर्माना भी वसूला गया. थाने लाए गए व्यक्तियों को पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में इस तरह की हरकतें न करने के निर्देश दिए. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. "शराब पीने की वजह से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है और आम नागरिकों को भी परेशानी होती है. इसलिए, शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा."

शराब पीकर वाहन चलाया तो निरस्त होगा ड्राइविंग लाइसेंस
पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा कसा है. पुलिस ने बताया कि नशे में धुत्त होकर वाहन चलाने वाले न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डालते हैं. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट है और शहरभर में चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं. अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसका चालान काटने के साथ-साथ उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है.

देहरादून पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना, हुड़दंग करना या कानून व्यवस्था को प्रभावित करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लोगों में जागरूकता बढ़ी है और कई लोग खुद पुलिस के इस कदम की सराहना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: अब ई-रिक्शा और ऑटो से संगम जाना होगा आसान, प्रयागराज में बना ये प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget