एक्सप्लोरर

Maha Kumbh 2025: अब ई-रिक्शा और ऑटो से संगम जाना होगा आसान, प्रयागराज में बना ये प्लान

DM ने बताया कि शहर में सभी कार्यालय और प्रतिष्ठान खुल जाएंगे. इसको देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाए रखने की योजना पर काम किया जा रहा है.

Maha Kumbh 2025: माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के सफल आयोजन के बाद प्रयागराज जिला प्रशासन ने आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की सुगम वापसी और यातायात व्यवस्था को लेकर अहम फैसले लिए हैं. जिलाधिकारी रविंद्र मांदड  ने बताया कि बुधवार को पुलिस कमिश्नर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में निर्णय किया गया है कि पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचाने के लिए अब शटल बसों के साथ-साथ ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा भी उपलब्ध कराए जाएंगे. ये साधन उन्हें संगम के बिल्कुल करीब तक लेकर जाएंगे. 

डीएम रविंद्र कुमार मांदड  ने कहा, 'श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब पार्किंग स्थलों से संगम तक शटल बसों के साथ ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा भी चलाए जाएंगे. ये वाहन जीटी जवाहर तक श्रद्धालुओं को सुगमता से पहुंचाएंगे.' इस निर्णय से उन श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी, जो संगम तक जाने के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प चाहते हैं. इससे लोगों को ज्यादा पैदल भी नहीं चलना होगा. 

वीकेंड पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक प्लान
उन्होंने बताया कि गुरुवार से शहर में सभी कार्यालय और प्रतिष्ठान खुल जाएंगे. इसको देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाए रखने की योजना पर काम किया जा रहा है. साथ ही बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं के सुविधाजनक आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लिए गए हैं. शुक्रवार, शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है. डीएम ने बताया, 'वीकेंड पर अधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक टाइमिंग्स जारी की जाएंगी. प्रयास होगा कि इससे शहर में जाम की स्थिति न बने और लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो.'

बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए ट्रैफिक रहेगा सुगम
14 फरवरी से सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक को व्यवस्थित बनाए रखने की योजना बनाई है. डीएम ने कहा, 'छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था को विशेष रूप से मॉनिटर किया जाएगा.'

छात्रों और अभिभावकों से प्रशासन की अपील
डीएम ने बोर्ड परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की, 'छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र के लिए समय से पहले निकलें. यदि संभव हो तो अपने निजी दोपहिया वाहनों का उपयोग करें, ताकि वे ट्रैफिक में फंसने से बच सकें.'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget