एक्सप्लोरर

Dehradun: हिटलर गैंग के 4 शातिर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, जीजा-साले की जोड़ी ने लोगों की कमाई पर किया था हाथ साफ

Crime News: आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बैंक के एटीएम के बाहर खड़े होकर ग्राहकों की गतिविधियां देखते रहते थे और ऐसे ग्राहक को निशाना बनाते थे जो एटीएम से पैसे निकालने में असमर्थ है.

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेम नगर पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले हिटलर गैंग के चार शातिर अपराधियों को हिमाचल के बद्दी इलाके से गिरफ्तार किया है. इन चार अपराधियों के कब्जे से अनेक प्रकार के बैंकों के 28 डेबिट कार्ड और ज्वैलरी व घटना में प्रयोग होने वाले वाहनों को भी पुलिस ने बरामद किया है. साथ ही सभी आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद की गई है.

पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बैंक के एटीएम के बाहर खड़े होकर ग्राहकों की गतिविधियां देखते रहते थे और ऐसे ग्राहक को निशाना बनाते थे जो एटीएम से पैसे निकालने में असमर्थ है. उसी दौरान अपना शातिराना अंदाज में काम को अंजाम देते हुए व्यक्तियों के कार्ड बदलकर लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ करते थे. पकड़े गए सभी आरोपी जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के हैं. सभी लोगों की गिरफ्तारी करने के बाद पुलिस अपराधियों इतिहास खंगालने में जुटी हुई है.

आरोपी आपस में जीजा साले हैं
देहरादून की प्रेमनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता पर डीआईजी देहरादून जनमेजय खण्डूरीं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया है कि आरोपियों ने प्रेमनगर इलाके से एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर एक लाख रुपए ठगे थे. इस दर्ज मुकदमे की विवेचना के आधार पर आरोपियों को हिमांचल से अरेस्ट किए है. इनके पास से 28 एटीएम कार्ड मिले हैं. आरोपी आपस में जीजा साले हैं. इनके खिलाफ पुलिस गैंगस्टर की कारवाई करेगी.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: लंबे अरसे बाद प्रियंका के साथ अमेठी पहुंचेंगे राहुल गांधी, जानें- क्या है कांग्रेस का प्लान

Ghaziabad News: क्रिसमस से आसान हो जाएगा गाजियाबाद से दिल्ली जाने वालों का सफर, मिलेगी दो तरह से राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget