एक्सप्लोरर

Uttarakhand Politics: देहरादून में I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं का BJP पर हमला, सर्विस सेक्टर पॉलिसी पर उठाए सवाल

Uttarakhand News: इंडिया गठबंधन के नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार अरबों की सब्सिडी के साथ सरकारी जमीन बड़े कॉरपोरेट घरानों को सस्ते दर पर देना चाह रही है.

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन के नेताओं ने शुक्रवार को देहरादून में प्रेस से मुखाबित हुए. प्रेस वार्ता में उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोला. कहा कि जनहित कानूनों पर अमल नहीं हो रहा है. बीजेपी सरकार पहाड़ में लोगों की दुकानों और घरों को हटाना चाहती है. शहरों में गरीबों को जमीनों से बेदखल करने की धमकी दी जा रही है. वन विभाग की जमीन पर दशकों से रह रहे लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है.

इंडिया गठबंधन की प्रेस कांफ्रेंस

लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में नफरत फैलायी जा रही है. लाखों लोगों के घर, दुकान और आजीविका खतरे में हैं. सरकार कॉरपोरेट घरानों को सस्ते दाम पर जमीन देने के लिए सर्विस सेक्टर पॉलिसी लाई है. उन्होंने कहा कि जनविरोधी सरकार लोगों की जमीनें छीनने का काम कर रही है. सपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ सत्यानंद सचान ने भी जमकर सरकार पर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में जनविरोधी सरकार को मुंह की खानी पड़ेगी.

बीजेपी सरकार पर बोला हमला

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि वन अधिकार कानून यूपीए सरकार के समय बना था. उत्तराखंड में 6.91.488 हेक्टेयर वन भूमि पर पहाडी गाववासियों को प्रबंधन का हक मिला है. इसलिए लाखों लोगों को भी अधिकार पत्र मिलना चाहिए. वन भूमि से लगातार मकानों, दुकानों और धर्म स्थलों को हटाया जा रहा है. शहर की मलिन बस्तियों का पुनर्वास एवं नियमितीकरण के लिए 2016 में कांग्रेस सरकार ने अधिनियम बनाया था.

उन्होंने कहा कि सरकार पुनर्वास कराने के नाम पर लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है. कानून के जरिए बेदखली पर रोक लगायी थी. कानून की मियाद इस साल खत्म हो रही है. 2017 और 2022 के बीच एक बैठक भी नहीं रखी गई. किसी भी बस्ती का नियमितीकरण या पुनर्वास पर विचार सरकार नहीं कर रही है. नजूल भूमि पर बसे लोगों के लीज का नियमितीकरण के लिए 2021 में पारित हुआ विधेयक पर आज तक सरकार ने केंद्र से मंजूरी लेने में विफल रही.

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार अरबों की सब्सिडी के साथ सरकारी जमीन बड़े कॉरपोरेट घरानों को सस्ते दर पर देना चाह रही है. कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दासोनी ने भी प्रदेश सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार जनविरोधी है. इलेक्ट्रोल बॉन्ड पर भी गरिमा ने सरकार की जमकर आलोचना की. 

Lok Sabha Election 2024: भदोही सीट से ललितेश पति त्रिपाठी TMC के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव? सपा की लिस्ट से हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget