एक्सप्लोरर

Dehradun-Haridwar NH पर रफ्तार का कहर, दो की दर्दनाक मौत, तीन वाहन क्षतिग्रस्त

Uttarakhand News: डोईवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया.

देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार डंपर के ब्रेक फेल हो गए, जिससे वह अनियंत्रित होकर तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए टोल प्लाजा के पोल से जा टकराया. हादसे में एक कार पूरी तरह से डंपर और पोल के बीच फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शवों को वाहन से निकालकर मोर्चरी भिजवाया और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई. डंपर (UK 18 CA 6636) देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा था. लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक डंपर के ब्रेक फेल हो गए, जिससे वह बेकाबू होकर आगे चल रहे तीन वाहनों से टकरा गया. दो वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक वाहन (UK 07 AF 2506) डंपर और टोल प्लाजा के पोल के बीच फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

इस हादसे में वाहन में सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान रतनमणि उनियाल (निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव, लेन नंबर 15, नियर 6 नंबर पुलिया, रायपुर, देहरादून) और पंकज कुमार (पुत्र किशोरी लाल पवार) के रूप में हुई है. दोनों मृतक टिहरी जिले के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में नियुक्त थे और ड्यूटी के लिए टिहरी जा रहे थे.

घटना की सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया. मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. हादसे के बाद डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है.

BJP सांसद साक्षी महाराज ने दी चेतावनी- 'जहां-जहां हिन्दू घटा, वहां-वहां पिटा..लड़ने के लिए रहें तैयार'

डंपर वाहन के दस्तावेजों की जांच
हादसे के बाद पुलिस ने डंपर वाहन के दस्तावेजों की जांच कराई. एआरटीओ ऋषिकेश द्वारा की गई जांच में डंपर के सभी दस्तावेज सही पाए गए. इसके अलावा, डंपर में भरी खनन सामग्री के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर की गति बहुत अधिक थी और ब्रेक फेल होने के कारण वह नियंत्रण से बाहर हो गया. एक चश्मदीद ने बताया, "डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह वाहनों को रौंदता हुआ पोल से टकरा गया. क्षतिग्रस्त कार में सवार लोगों को बचने का मौका ही नहीं मिला.

इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और वाहनों की नियमित जांच कराने की अपील की है. साथ ही, टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की भी बात कही जा रही है.

फिलहाल पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतकों के परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget