एक्सप्लोरर

देहरादून: बैरागी-आणियों ने किया अखाड़ा परिषद का बहिष्कार, चुनाव कराए जाने की उठी मांग

उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होने वाला है, जिसे लेकर राज्य सरकार असमंजस की स्थिती में बनी हुई है. वहीं कुंभ के आयोजन में काम के सही समय पर पूरा नहीं होने पर साधु-संत दो पक्षों में बंट गए हैं.

देहरादूनः राजनीति में कुर्सी की लड़ाई आपने बेशक देखी होगी, लेकिन जब यह लड़ाई संतो तक पहुंच जाएं तो इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुर्सी के लिए लड़ाई किसी भी हद तक हो सकती है. हरिद्वार में इसी साल कुंभ का आयोजन होना है. यह आयोजन कब होगा इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है.

राज्य सरकार कोरोना के साए में कुंभ के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिती में है. फिलहाल सरकार अपने स्तर से तैयारी में जुटी है और महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी चल रही है, लेकिन जो संत कुंभ की रौनक होते हैं उनमें अब विरोध शुरू हो गया है.

बैरागी-आणि अखाड़ा हुआ नाराज

दरअसल, एक तो कुंभ के कामों को लेकर साधु-संत पहले से ही नाराज हैं. इसे लेकर दो धड़ों में बंट चुके साधु-संत के एक पक्ष अखाड़ा परिषद कुंभ के अधूरे पड़े कामों को लेकर खुलकर विरोध नहीं जता रहा है. वहीं बैरागी-आणि अखाड़े काम पूरे न होने का खुलकर विरोध कर रहे हैं.

बैरागी-आणि अखाड़ों का ये आरोप है कि न तो मेला प्रशासन और न ही अखाड़ा परिषद उनका सहयोग दे रहा है. उनका कहना है कि ऐसे अखाड़ा परिषद के साथ जुड़ने का कोई औचित्य नही है. बैरागियों ने अखाड़ा परिषद को असंवैधानिक बता दिया है और चुनाव की मांग की है.

अखाड़ा परिषद को बताया असंवैधानिक

बता दें कि अखाड़ा परिषद का चुनाव देश के सभी 13 अखाड़े मिलकर करते हैं. जिसमें अध्यक्ष, महामंत्री और अन्य पदों पर चुनाव होते हैं. बैरागी आणि अखाड़ों का ये आरोप है कि अखाड़ा परिषद में संन्यासियों के लिए और बैरागियों के लिए बराबर पद होते हैं. वर्तमान में अध्यक्ष और महामंत्री पद पर संन्यासी ही काबिज है. इसलिए यह असंवैधानिक है.

फिलहाल बैरागी-आणि अखाड़ों ने अखाड़ा परिषद से नाता तोड़ दिया है और ये ऐलान किया है कि अखाड़ा परिषद असंवैधानिक है. उन्होंने इसके लिए फिर से चुनाव कराए जाने की बात रखी है. बैरागी-आणि के सभी संतो ने कुंभ के कार्यों से नाखुश होकर मेला प्रशासन और सरकार को भी आड़े हाथों लिया है. उन्होंने सरकार पर यह आरोप लगाया कि मेला प्रशासन और सरकार बैरागी-आणि अखाड़ों को हल्के में ले रहे हैं, जबकि कुंभ की रौनक हम ही से है.

अखाड़ा परिषद में चुनाव की मांग

उनका कहा है कि पूरी तरह से जिम्मेदार अखाड़ा परिषद है. दिगम्बर अखाड़े के सचिव बाबा हठयोगी ने साफ कहा कि अखाड़ा परिषद सिर्फ कुछ संत और अखाड़ों को लेकर ही चल रहे हैं और मनमानी काम करा रहे हैं. जबकि बैरागी अखाड़ों को किसी भी तरह की सुविधा नहीं मिल रही है.

बाबा हठयोगी ने साफ कहा कि सरकार और प्रशासन भी कुछ अखाड़ों का ही साथ दे रहे हैं. बाबा हठयोगी ने कहा कि यह परंपरा है कि अखाड़ा परिषद में अध्यक्ष और महामंत्री पद में एक संन्यासी और एक बैरागी से होता है, लेकिन फिलहाल अखाड़ा परिषद में बैरागी को कोई पद नहीं दिया गया है.

वहीं अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरी गिरी महाराज ने कहा कि विरोध करने का सबको अधिकार है. प्रजातंत्र में मुख्यमंत्री और पीएम का भी विरोध होता है लेकिन विरोध कौन कर रहे हैं यह महत्वपूर्ण होता है. फिलहाल उन्होंने कहा कि महामंत्री होने के नाते उनका दायित्व है कि वह सभी को एकजुट करें और यही आगे भी प्रयास किया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः रिंकू शर्मा मर्डर केस: क्यों निशाने पर है केजरीवाल सरकार? कैसे हुई थी उस रात ये वारदात

बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने लोकसभा में उठाया OTT प्लेटफार्म पर सेंसरशिप की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget