एक्सप्लोरर

मसूरी और देहरादून के बीच का रास्ता पूरी तरह बंद, आपदा के बाद पुल टूटने से फंसे कई पर्यटक

Uttarakhand News: प्रशासन कोशिश तो कर रहा है रास्ते ठीक करने की, लेकिन रास्ते ठीक ना होने के चलते होटलों में खान-पान की व्यवस्था खत्म सी होती जा रही है.

उत्तराखंड में सोमवार को आई आपदा ने राजधानी देहरादून के आने वाले कई रास्तों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. मसूरी और देहरादून के बीच रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है. देहरादून से मसूरी की ओर जाने वाली ओल्ड मसूरी रोड पर बने पुल को नुकसान पहुंचने से रास्ता बंद हो गया है.

देहरादून में सोमवार को आई आपदा ने पूरे जिले को तहस-नहस कर दिया है. कई जगहों पर रास्ते बंद हैं. मसूरी और देहरादून के बीच शिव मंदिर के पास पुल का एक हिस्सा टूट जाने से रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है जिससे सैकड़ों की संख्या में पर्यटक मसूरी की ओर फंसे हुए हैं.

टूटे हुए पुल के ऊपर प्रशासन के द्वारा एक ब्रिज बनाया जा रहा है जिससे आवागमन शुरू हो सके, लेकिन पर्यटक पिछले 24 घंटे से फंसे होने के चलते पैदल ही देहरादून की ओर निकल पड़े. इस ब्रिज के नीचे बहने वाली बरसाती नदी को पार कर पर्यटक देहरादून की तरफ पहुंच रहे हैं, जबकि भारी संख्या में कुछ पर्यटक मसूरी और उसके आसपास के इलाकों में फंसे हुए हैं. इनमें से अधिकांश लोग चार धाम यात्रा पर सफर करने वाले यात्री हैं. 

रास्ते ठीक करने की कोशिश में जुटा प्रशासन

इन्हीं में से एक जत्थे से एबीपी लाइव ने बात की जो कि महाराष्ट्र से आया था और लगभग 10 से 12 की संख्या में ये लोग मौजूद थे. ये लोग पैदल ही मसूरी से देहरादून की तरफ निकले और बरसाती नदी को पार कर देहरादून की तरफ बढ़ने लगे. इन्होंने बताया कि लगातार हुई बारिश से रास्ते खराब हैं, कई जगहों पर क्लाउड बर्स्ट जैसी घटना हुई जिससे रास्ते टूट गए हैं. प्रशासन कोशिश तो कर रहा है रास्ते ठीक करने की, लेकिन रास्ते ठीक ना होने के चलते होटलों में खान-पान की व्यवस्था खत्म सी होती जा रही है. फंसे पर्यटकों ने पैदल ही इस नदी को पार करना बेहतर समझा.

सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां मसूरी के अंदर मौजूद

हमारी बात शासन से हुई तो उनका कहना है कि वाली ब्रिज को बृहस्पतिवार तक शुरू कर दिया जाएगा जिससे आवागमन पूरी तरह से चालू हो जाएगा. जबकि अभी भी इस इलाके में सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं जो मसूरी और उसके आसपास के होटल में रुके हुए हैं. कुछ लोग ऐसे हैं जो रोज सफर करने वाले थे, वे भी वहां पर फंसे हुए हैं. सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां मसूरी के अंदर मौजूद हैं. कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द इस पुल को शुरू किया जाए जिससे मसूरी में रुके हुए तमाम पर्यटक और स्थानीय लोग अपने-अपने गंतव्य को जा सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
'गजब मसखरे हैं महाराज आप...', अखिलेश के इस दावे पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'गजब मसखरे हैं महाराज आप...', अखिलेश के इस दावे पर बोले ओम प्रकाश राजभर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget