एक्सप्लोरर

Rajnath Singh Lucknow Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ को देंगे 1710 करोड़ की सौगात, 180 परीयोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

Rajnath Singh Lucknow Visit: राजनाथ सिंह लखनऊ में करीब 1710 करोड़ लागत की 180 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. वे पूर्व सीएम कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में भी शामिल होंगे.

Rajnath Singh Lucknow Visit: देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह आज एक दिन के लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान राजनाथ सिंह लखनऊ को हजारों करोड़ की सौगात देंगे. राजनाथ सिंह लखनऊ में 180 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. जिसकी कुल लागत तकरीबन 1710 करोड़ है. कार्यक्रम में उनके साथ मुख्यमंत्री समेत सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद राजनाथ सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भी शामिल होंगे.

लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शहर को स्मार्ट सिटी के तौर पर डेवेलप करने के लिए तमाम कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने तमाम प्रोजेक्ट भी शुरू किए हैं. इसके अलावा कई फ्लाईओवर की सौगात भी वो राजधानी को दे चुके हैं. 

आज एक बार फिर राजनाथ सिंह लखनऊ को 1710 करोड़ की 180 परीयोजनाओं की सौगात देंगे. इनमें हैदरगंज चरक फूल मंडी फ्लाईओवर का भी उद्घाटन शामिल है, जिस पर कुल खर्च तकरीबन 140 करोड़ आया है. इसके अलावा गोमती नदी पर बनाये जा रहे एक प्रोजेक्ट का भी लोकार्पण और विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे, जिसकी कुल लागत 164 करोड़ के आसपास है.

इसके अलावा शहर के पहले म्यूजिकल फाउंटेन का भी उद्घाटन राजनाथ सिंह करेंगे. हैदरगंज चरक फूल मंडी फ्लाईओवर के बन जाने से लखनऊ के पुराने शहर में रहने वाली तकरीबन तीन से चार लाख की आबादी को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगा. इस फ्लाईओवर के तैयार होने की लोग लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, तकरीबन ढाई किलो मीटर लंबा यह पुल अब बनकर तैयार है, जिसका उद्घाटन आज राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में किया जाएगा. पूरा कार्यक्रम ज्योतिबा फुले मल्टी लेवल पार्किंग स्थल पर होगा जहां मुख्यमंत्री के साथ-साथ सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे.

बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 31 अगस्त को सुबह 11:45 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. उसके बाद वहां से चौक के लिए प्रस्थान करेंगे. जहां दोपहर 12:30 बजे ज्योतिबा फुले मल्टी लेवल पार्किंग चौक इलाके में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. दोपहर 1:30 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 1:55 पर सिटी मांटेसरी स्कूल गोमती नगर विस्तार पहुचेंगे. जहां पूर्व राज्यपाल राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. बीजेपी ने 1918 मंडलों में ये श्रद्धांजलि सभा आयोजित की है. वहीं दोपहर 02:45 बजे वहां से सीधे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 03:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

इसे भी पढ़ेंः

Acid Attack In Raebareli: शादी न होने से नाराज युवक ने प्रेमिका पर फेंका तेजाब, गिरफ्तारी के बाद खोले कई राज

Krishna Janmashtami in ISKCON Temple: नोएडा के इस्कॉन मंदिर में बड़े धूमधाम से हुई कान्हा की आरती, अपने इष्ट देव के जन्मदिन में झूमते दिखे भक्त

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget