एक्सप्लोरर

Deepotsav: दीपोत्सव को भव्य रूप देने की तैयारी शुरू, 500 ड्रोन की मदद से होगा एरियल शो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार के दीपोत्सव को भव्य बनाने का निर्देश दिया है जिसके अंतर्गत अधिकारी अभी से ही दीपोत्सव की भव्यता को लेकर जुट गए हैं.

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कार्यकाल का पांचवा दीपोत्सव बेहद भव्य और दिव्य मनाने की तैयारी में हैं. जानकारी के मुताबिक, इस बार का दीपोत्सव एक सप्ताह तक चलेगा. मुख्यमंत्री इस बार के दीपोत्सव को और भव्य बनाने का निर्देश दे चुके हैं जिसके अंतर्गत अधिकारी अभी से ही दीपोत्सव की भव्यता को लेकर जुट गए हैं.

इस बार दीपोत्सव पर 7 लाख 50 हजार दीप जलाए जाएंगे. इतना ही नहीं अयोध्या के सभी प्राचीन मठ मंदिर और कुंडों को भी दीपों से सजाया जाएगा. इस बार के दीपोत्सव में कई विदेशी और कई देश की नामचीन हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं. यूं तो दीपोत्सव पर कई विशेष कार्यक्रम किए जाते हैं जैसे लेजर शो वाटर शो आसमानी आतिशबाजी लेकिन इस बार दीपोत्सव में 500 ड्रोन की मदद से एरियल ड्रोन शो की योजना होगा.

हवाई शो का प्रदर्शन किया जाएगा

ड्रोन आयोजन के लिए सरकार जल्द ही टेंडर भी आमंत्रित करेगी दीपोत्सव के दौरान 10 से 12 मिनट तक शानदार हवाई शो का प्रदर्शन किया जाएगा. यहां ड्रोन कैमरे की मदद से एरियल ड्रोन शो 3 नवंबर को दीपोत्सव के दिन ही आयोजित होगा. एरियल ड्रोन शो में भगवान राम के जीवन पर आधारित आकृतियां आसमान में प्रदर्शित की जाएंगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में योगी सरकार के बनने के साथ ही अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया. हर वर्ष के साथ दीपोत्सव में और भी निखार आता गया और विश्व के मानचित्र पर दीपोत्सव के माध्यम से अयोध्या को स्थापित करने का प्रयास योगी सरकार ने किया.

सरकार ने अयोध्या को उसकी गरिमा के अनुरूप विकसित करने के लिए तमाम योजनाएं भी शुरू की जिसमें कई योजनाएं पूरी हो रही है या पूरी होने वाली हैं. योगी सरकार अयोध्या को लगातार सौगात पर सौगात दे रही है. प्रथम दीपोत्सव में लाखों दीपक जला कर के और पांचवें दीपोत्सव तक 7 लाख 50 हजार दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है. हर साल दीपोत्सव और भव्य और दिव्य बनता गया और दीपक जलाने को लेकर हर वर्ष अयोध्या ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. योगी सरकार का यह पांचवां और आखिरी दीपोत्सव है इस सरकार के कार्यकाल का ऐसे में एक बार फिर मुख्यमंत्री इस बार के दीपोत्सव को और भव्य और दिव्य बनाने के लिए निर्देश दे चुके हैं. इस बार के दीपोत्सव में प्रधानमंत्री के शामिल होने के कयास भी लगाए जा रहे हैं. हालांकि अभी तक इस पर कोई स्पष्ट प्रक्रिया किसी के द्वारा नहीं दी गई है लेकिन यह माना गया है कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को आमंत्रण भेजेंगे और यह मांग करेंगे कि 3 नवंबर को दीपोत्सव के दिन प्रधानमंत्री अयोध्या में दीपोत्सव में शामिल हो.

इस बार दीप उत्सव ऐतिहासिक होगा- विधायक वेद प्रकाश गुप्ता

अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि, पिछली बार भी लेजर शो के माध्यम से प्रभु राम के चरित्र का जीवन लेजर शो के माध्यम से दिखाया गया था. इस बार भी ऐसा विचार बन रहा है. माननीय मुख्यमंत्री जी का ड्रोन के माध्यम से कुछ चीजें दिखाने का काम किया जाएगा. इस बार का जो दीप उत्सव जो होगा वह ऐतिहासिक दिव्य हैं भव्य है साढ़े 7 लाख दीप जलाकर और हर मंदिर में दीप जलेंगे. राम की पैड़ी का घाट जहां दीप उत्सव का कार्यक्रम होता है उसको सुंदर सजाने का काम किया जाएगा. साथ ही जो किनारे किनारे में मंदिर हैं उनका सौंदर्यीकरण और वॉल पेंटिंग के माध्यम से एक दिव्य भव्य दीप उत्सव मनाने का माननीय मुख्यमंत्री जी की जो योजना है वह इस बार नजर आएगी.

प्रधानमंत्री जी का अयोध्या से पहले से ही लगाव है उनके मार्गदर्शन में जो अयोध्या को विश्व स्तर पर नगरी बनाने का काम कर रहे हैं. माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी प्रधानमंत्री की जो इच्छा है उन्हीं इच्छाओं पर चलकर उनके अनुरूप अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक नगरी पौराणिक और अध्यात्मिक और पर्यटन के रूप में विकसित करने का काम कर रहे हैं. भव्य मनाने की तैयारी हो रही है. कार्यकाल पूरा हो रहा है लेकिन यशस्वी मुख्यमंत्री जी दोबारा से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे मुझे लगता है कि अगले दो-तीन वर्षो के अंदर अयोध्या मंदिर का लोकार्पण मंदिर के शुरुआत के अलावा और भी जो अयोध्या में काम है वह सब नजर आ जाएंगे. जो काम नीचे स्तर पर चल रहे हैं वह सब नजर आएंगे. कोरोना ने बहुत नुकसान किया है बहुत ही सारे काम धीमे हो गए रुके तो नहीं थे पर धीमे हो गए वह अब तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें.

सचिन पायलट ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से की मुलाकात, राजस्थान पर अब सबकी नजर


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनुपम पाण्डेय बने UPPSC के सदस्य, राज्यपाल ने दी नियुक्ति
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनुपम पाण्डेय बने UPPSC के सदस्य, राज्यपाल ने दी नियुक्ति
Basti News: अपराधियों पर मेहरबान बस्ती पुलिस! नकाबपोशों ने दूसरी बार एक ही घर पर की अंधाधुंध फायरिंग
अपराधियों पर मेहरबान बस्ती पुलिस! नकाबपोशों ने दूसरी बार एक ही घर पर की अंधाधुंध फायरिंग

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget