एक्सप्लोरर

Deepotsav 2022: अयोध्‍या में आज राम की पैड़ी में जलाए जाएंगे करीब 15 लाख दिये, लेजर शो का भी होगा आयोजन

Ayodhya में यह छठा मौका है जब Deepotsav समारोह का आयोजन किया जा रहा है. पहली बार प्रधानमंत्री Narendra Modi इस कार्यक्रम में भाग लेंगे.

Ayodhya Deepotsav 2022: भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में दीपावली समारोह के हिस्से के रूप में रविवार को यहां भव्य दीपोत्सव मनाया जायेगा जिस दौरान कुल करीब 18 लाख मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे . समारोह के दौरान आतिशबाजी, लेजर शो तथा रामलीला का मंचन भी किया जायेगा .

अयोध्या में यह छठा मौका है जब दीपोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है. पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे.

अयोध्या संभाग के मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने को बताया कि राम की पैड़ी में 22,000 से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा 15 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे . अधिकारी ने कहा कि बाकी दीयों को महत्वपूर्ण चौराहों और स्थानों पर जलाया जायेगा .

दीपोत्सव को देखने के लिए शनिवार शाम को बड़ी संख्या में लोग राम की पैड़ी पहुंचे. वहां रखे मिट्टी के दीये अभी नहीं जलाए गए हैं. मिट्टी के दीयों को नुकसान से बचाने के लिए स्वयंसेवक जनता से संभल कर चलने का आग्रह करते हुए दिखे.

UP By-Election: क्या फिर यूपी में उपचुनाव से दूरी बनाएंगे अखिलेश यादव? इस वजह से हो रही है चर्चा

शाम को उत्साहित युवा मिट्टी के दीयों की पृष्ठभूमि में राम की पैड़ी पर सेल्फी लेने और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन्हें अपलोड करने में व्यस्त रहे.

3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, आतिशबाजी होगी
रिनवा ने कहा कि दीये जलाने के अलावा लेजर शो, 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, आतिशबाजी होगी और अन्य देशों और राज्यों के सांस्कृतिक दल रामलीला का मंचन भी करेंगे.

उन्होंने कहा, 'राम कथा पार्क में 'पुष्पक विमान' से 'अवतार स्वरूप' भगवान (भगवान राम, देवी सीता, भगवान लक्ष्मण और भगवान हनुमान के अवतार) उतरेंगे और इस अवसर पर सरयू नदी की आरती भी होगी.'

उन्‍होंने बताया कि त्योहार के दिन जिले में कुल 18 लाख दीये जलाए जाने की संभावना है.

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया, '23 अक्टूबर को रविवार होने के कारण रामलला लाल-गुलाबी रंग की पोशाक पहने हुए दिखाई देंगे . भगवान राम और उनके भाइयों के लिए नए कपड़े सिले गये हैं.’’

उन्होंने यह भी कहा कि इस आयोजन ने देश और विदेश में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.

दास ने कहा, 'हर साल त्योहार की भव्‍यता बढ़ी है और इसका विस्तार हुआ है. मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यह परंपरा जारी रहेगी.'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा था, 'श्री अयोध्या जी तैयार हैं, भव्य और दिव्य दीपोत्सव के लिए--- आप सभी का स्वागत है. जयश्री राम.'’

आदित्यनाथ ने 'दीपोत्सव' अयोध्या 2022 का नया लोगो भी ट्वीट में साझा किया.

दीपोत्‍सव के लिए पूरा शहर तैयार- महापौर ऋषिकेश उपाध्याय
हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने कहा कि अयोध्या में भव्य और दिव्य दीपोत्सव की तैयारी चल रही है. इसी तरह के विचार अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने भी व्यक्त किए.

उपाध्याय ने कहा कि देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से दीपोत्‍सव देखने के वास्ते आने वाले लोगों के स्वागत के लिए पूरा शहर, तैयार है.

आयुर्वेदिक चिकित्सक आरपी पांडेय ने कहा, 'ऐसा लगता है कि 'त्रेतायुग' (भगवान राम का युग) अयोध्या लौट आया है और शहर 'त्रेतायुग' में खुद को भिगो चुका है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के लिए आने वाले हैं, इसलिए भी दीपोत्सव के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं.'

उन्होंने कहा कि लगभग 25 नुक्कड़ों पर कई संगठनों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है. उन्होंने कहा, 'इसके अलावा, कई संगठन भी इस अवसर पर दीप जलाएंगे.'

अयोध्या के देवकाली क्षेत्र के निवासी रजत सिंह ने कहा कि वह और उनके परिवार के सदस्य दीपोत्सव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और वे लोग भी दीप जलाकर रोशनी का त्योहार मनाएंगे.

जिले के गोसाईगंज क्षेत्र के निवासी मोनू सिंह ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ दीपोत्सव के अवसर पर दीप जलाने की योजना बना रहे हैं. लवकुश श्रीवास्तव ने कहा कि 'लोग खुद रंगोली का उपयोग करके शहर को सजा रहे हैं.'

अतुल सिंह ने कहा, 'हम इस आयोजन का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं. विभिन्न क्षेत्रों के लोग शहर के विभिन्न चौराहों पर दीप जलाएंगे, और रंगोली के रूप में सजावट भी करेंगे.'

प्रधानमंत्री कार्यालय ने दिया ये बयान
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या आएंगे और राम मंदिर में 'दर्शन' एवं 'पूजन' करेंगे. बयान के मुताबिक, वह रामलला विराजमान की पूजा-अर्चना करेंगे और रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे.

इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री करीब शाम करीब पौने छह बजे भगवान राम का ‘‘राज्याभिषेक’’ करेंगे और इसके बाद वह सरयू नदी के किनारे बने नए घाट पर आरती भी करेंगे तथा दीपोत्सव समारोह में शिरकत करेंगे.

पांच एनिमेटेड झांकियां और ग्यारह रामलीला झांकियां भी होंगी प्रदर्शित
बयान में कहा गया है कि दीपोत्सव के दौरान विभिन्न राज्यों के विभिन्न नृत्य रूपों के साथ पांच एनिमेटेड झांकियां और ग्यारह रामलीला झांकियां भी प्रदर्शित की जायेंगी.

प्रधानमंत्री भव्य म्यूजिकल लेजर शो के साथ-साथ सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में ‘3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो’ भी देखेंगे.

दीपोत्सव के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने पीटीआई भाषा को बताया, 'इस आयोजन के लिए करीब 4,000 पुलिसकर्मी सुरक्षा ड्यूटी पर होंगे. भीड़ प्रबंधन एक प्रमुख प्राथमिकता है, ताकि भक्तों, पर्यटकों और कलाकारों (विदेशी कलाकारों सहित) को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े.'

उन्होंने कहा कि भव्य आयोजन को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात परिवर्तन (ट्रैफिक डायवर्जन) भी किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
Bhadohi News: 'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील
'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget