एक्सप्लोरर

यूपी: पिता को छुड़ाने के लिये पुलिस की गाड़ी पर सर पटकती रही बेटी, वीडियो सामने आने के बाद सीएम ने दिये कार्रवाई के आदेश

बुलंदशहर में बैन के बावजूद अवैध रूप से पटाखे बेचे जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी कर एक दुकानदार को पकड़ लिया. जब पुलिस उसे ले जाने लगी, इसी दौरान दुकानदार की बेटी गाड़ी पर सर पटकती हुई रोनी लगी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

बुलंदशहर: बढ़ते प्रदूषण के चलते दिवाली में इस बार पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया है. इस बीच बुलंदशहर की एक घटना सुर्खियां बटोर रही है. यहां पटाखें बेच रहे एक दुकानदार को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई. वहीं, दुकानदार की बेटी अपने पिता को छुड़ाने के लिये पुलिस के सामने गिड़गिड़ाती रही और गाड़ी पर सिर पटकती रही, लेकिन पुलिसकर्मियों ने एक न सुनी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यही नहीं, इस बात की जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंची. उन्होंने घटना का संज्ञान लेते हुये इस मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये. एबीपी गंगा ने भी इस खबर को प्रमुखता से लोगों तक पहुंचाया.

ये था पूरा मामला

आपको बता दें कि पटाखा बैन होने के बाद भी खुर्जा कोतवाली नगर के मुड़ाखेड़ा रोड पर दुकान पर पटाखा बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ दुकानदारों की तीखी नोकझोंक हो गई और दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया. इस दुकानदार को छुड़ाने के लिए उसकी मासूम बेटी पुलिस की गाड़ी पर सर पटकती रही, लेकिन पुलिस ने उसकी एक ना सुनी और ना ही पुलिस जीप में ड्राइवर सीट पर बैठे सिपाही ने सर पटकने से बच्ची को रोकने की जहमत तक नहीं उठाई, बल्कि एक पुलिसकर्मी बच्ची को पुलिस जीप से अलग करने के लिए खींचता दिखाई दे दिया. बच्ची रोती पीटती रही, अपने पिता को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों से गुहार लगाती रही लेकिन बुलंदशहर पुलिस का दिल तक नहीं पसीजा, जबकि पिता ने कोई इतना बड़ा गुनाह नहीं किया कि बच्ची की पुकार ना सुनी जा सके.

घर पहुंचे अधिकारी और बच्ची को मिठाई खिलाई

एबीपी गंगाा ने प्रमुखता से इस खबर को दिखाया तो जिले के एसएसपी संतोष कुमार सिंह हरकत में आये और हेड कॉन्स्टेबल ब्रजवीर को लाइन हाजिर कर दिया. वहीं, जब पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को अपनी गलती का एहसास हुआ तो खुर्जा एसडीएम व सीओ सिटी मासूम बच्ची के घर दीपावली का त्योहार मनाने पहुंचे और बच्ची के घर में दीया जलाया और कुछ समय बच्ची के साथ बिताया ताकि मासूम के दिल दिमाग से पुलिस के प्रति गलत संदेश न जाए. वहीं, सीओ सिटी ने बताया बच्ची के पिता जो आतिशबाजी बेच रहा था, उसको कुछ देर बाद ही थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया था. पूरे मामले में पुलिस से संवेदनशील व मानवीय व्यवहार अपेक्षित था जो उस समय नहीं दिखाई दिया था. बच्ची के दिल दिमाग पर पुलिस प्रशासन के प्रति गलत संदेश नहीं जाए इसलिए हम लोग बच्चे के घर आए हैं और त्योहार सेलिब्रेट किया.

दोष पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई इस मामले में मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने ट्वीट करते हुये लिखा कि ''माननीय मुख्यमंत्री योगी जी ने बुलंदशहर की घटना को बेहद संवेदनशीलता से लेते हुए ना सिर्फ पटाखा कारोबारी को तत्काल रिहा कराया, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों के हाथों उनके व उनकी मासूम बेटी के लिए दीपावली के उपहार व मिठाइयां भी भिजवांईं, दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई कर दी गई है''.

ये भी पढ़ें.

गाजियाबाद: मधुबन बापूधाम होगा जिले के नये थाने का नाम, सोमवार से काम करना शुरु कर देगा 20वां पुलिस स्टेशन

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget