एक्सप्लोरर

UP News: लोकसभा चुनाव के पहले यूपी में RSS एक्टिव, अगले 5 दिन तक दत्तात्रेय होसबोले से नई भूमिका समझेंगे प्रचारक

आरएसएस स्थापना का शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी कर है. अगले साल लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है. पूर्वी क्षेत्र के जिला, विभाग और प्रांत प्रचारकों की अलग-अलग बैठकों और कार्यशाला आयोजित की जाएंगी.

UP News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) सक्रिय हो गया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले डेरा जमाएंगे. दत्तात्रेय होसबोले काशी, अवध, गोरक्ष और कानपुर के प्रांत, विभाग और जिला प्रचारकों की बैठकों को संबोधित करेंगे. आज से शुरू होने जा रही प्रचारकों की बैठकों का समापन 30 जून को होगा. दत्तात्रेय होसबोले 27 जून से 30 जून तक आयोजित होनेवाली बैठकों और कार्यशाला में मौजूद रहेंगे. लोकसभा चुनाव से पहले आरएसएस की कवायद को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

दत्तात्रेय होसबोले से आगामी भूमिका समझेंगे प्रचारक

आरएसएस स्थापना का शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी कर है. तैयारी के बीच अगले साल लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है. पूर्वी क्षेत्र के जिला, विभाग और प्रांत प्रचारकों की अलग-अलग बैठकों और कार्यशाला का सिलसिला शिशु मंदिर निराला नगर में चलेगा. बैठक में करीब 100 प्रचारक शिरकत करेंगे. बता दें कि आरएसएस ने हाल ही में विभाग और जिला स्तर पर प्रचारकों की भूमिका को बदला है. नए लोगों को विभाग का प्रचारक और जिला का प्रचारक भी बनाया गया है. दत्तात्रेय होसबोले  बैठक में जिला, विभाग और प्रांत प्रचारकों की आगामी भूमिका को समझाएंगे.

RSS की कवायद का क्या लोकसभा चुनाव कनेक्शन

संघ की कवायद लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. आरएसएस से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन कर दिया है. संगठन का कहना है कि मुसलमानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ड्राफ्ट तैयार किया जाना चाहिए. मुख्य संयोजक इंद्रेश कुमार ने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देशभर में जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव हारने के बाद आरएसएस ने बीजेपी को नसीहत दी थी. संघ के मुखपत्र ऑर्गनाइजर में पार्टी को आत्ममंथन करने पर जोर दिया गया था. उसका कहना था कि पार्टी का बिना मजबूत आधार और क्षेत्रीय लीडरशिप के चुनाव जीतना आसान नहीं है. 

UP News: 'स्वतंत्र भारत के इतिहास में उपलब्धियों से भरा रहा PM मोदी का 9 साल' मथुरा में बोले CM योगी आदित्यनाथ

 
 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget