एक्सप्लोरर

वक्फ कानून को लेकर योगी के मंत्री दानिश आजाद का बड़ा दावा, 'गरीब और पिछड़े मुसलमानों के लिए...'

UP News: वक्क कानून में हुए संशोधन को लेकर प्रदेशभर में जन जागरण अभियान को शुरू किया गया. इसपर अब प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी का बयान सामने आया है.

Danish Azad Ansari On Waqf Law: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को वक्फ कानून में संशोधन को लेकर प्रदेशभर में जन जागरण अभियान शुरू किया. इस अभियान का उद्देश्य मुस्लिम समाज के बीच फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करना और केंद्र सरकार द्वारा किए गए वक्फ कानून में बदलाव को सही तरीके से समझाना है. अब इस वक्फ कानून पर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी का बयान सामने आया है.

उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने शनिवार को वक्फ कानून में बदलाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किए गए वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की शुरुआत करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि यह कानून गरीब, पिछड़े, वंचित और पसमांदा मुसलमानों के हक में है और इसका मकसद उन्हें सशक्त बनाना है.

वक्फ कानून को लेकर हम मुस्लिमों के बीच जाएंगे- मंत्री दानिश 
एबीपी न्यूज से बातचीत में मंत्री दानिश ने कहा, “हम मुस्लिम समाज के बीच जाएंगे और उन्हें समझाएंगे कि किस तरह से यह कानून उनके जीवन में बदलाव लाने वाला है. पहले वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा, धांधली और गड़बड़ी होती थी, लेकिन अब पारदर्शिता आएगी और सही लोगों को फायदा मिलेगा.”

उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये पार्टियां हमेशा से मुसलमानों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही हैं. दानिश ने कहा, “सपा और कांग्रेस को मुसलमानों के भले से कोई मतलब नहीं है, इसलिए वे इस कानून का विरोध कर रही हैं. लेकिन हमारा यह जन जागरण अभियान उनके झूठे दावों को बेनकाब करेगा.”

वक्फ संपत्तियों का सही इस्तेमाल किया जाएगा- मंत्री दानिश
दानिश आजाद ने कहा कि यह कानून वक्फ संपत्तियों के सही इस्तेमाल की दिशा में बड़ा कदम है. पहले कई जगहों पर शिकायतें मिलती थीं कि वक्फ की जमीनों का गलत उपयोग हो रहा है और गरीब मुसलमानों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा था. अब नया कानून इन समस्याओं को खत्म करेगा और शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में वक्फ की संपत्तियों का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करेगा.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में वक्फ अधिनियम में कुछ संशोधन किए हैं, जिनका उद्देश्य वक्फ बोर्डों की जवाबदेही बढ़ाना और भ्रष्टाचार को रोकना है. भाजपा ने इसे मुस्लिम समाज के हित में बताते हुए इसके समर्थन में अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत भाजपा के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता गांव-गांव और मुस्लिम बहुल इलाकों में जाकर लोगों को इस कानून की सच्चाई बताएंगे. मंत्री दानिश ने भरोसा जताया कि मुस्लिम समाज इस सच्चाई को समझेगा और विपक्ष की झूठी बातों में नहीं आएगा.

यह भी पढ़ें- योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget