एक्सप्लोरर

OBC Reservation: ओबीसी आरक्षण पर छिड़ी सियासत के बीच दानिश अंसारी का मायावती पर पलटवार, जानें- क्या कहा?

OBC Reservation: दानिश अंसारी ने कहा कि बीजेपी पूरी ईमानदारी से काम कर रही है. सपा-बसपा बेवजह इस तरह की बयानबाजी करके जनता का ध्यान आकर्षित करना चाहती है, लेकिन जनता डेवलपमेंट चाहती है.

Politics Over OBC Reservation: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) को लेकर जंग छिड़ी हुई है, हर कोई खुद को पिछड़ा वर्ग का सबसे बड़ा हितैषी बताने में जुटा है. इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने जब बीजेपी (BJP) को आरक्षण विरोधी बताते हुए हमला किया तो यूपी के मंत्री दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad Ansari) ने पलटवार किया. दानिश अंसारी ने कहा कि विपक्षी दलों को हर बात पर राजनीति करने से बाज आना चाहिए, उन्होंने कहा कि आज योगी सरकार (Yogi Adityanath) सबके साथ मिलकर प्रदेश व समाज को विकसित करने की नीयत से काम कर रही है. 

दानिश अंसारी ने कहा कि निकाय चुनाव में जो भी कोर्ट की गाइडलाइंस हैं उसके अनुसार सरकार ने कमेटी बनाई है. हम सभी चीजों को जल्द पूरा कर निकाय चुनाव कराएंगे. दानिश अंसारी ने कहा कि हम पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं. सपा हो या बसपा बेवजह इस तरह की बयानबाजी करके जनता का ध्यान आकर्षित करना चाहती है, लेकिन जनता डेवलपमेंट चाहती है. योगी सरकार ईमानदारी और गंभीरता से प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है. हमारी योजनाओं से लाभ लेकर ही उत्तर प्रदेश के लोग तरक्की की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. 

विरोधी दलों पर हमला

दानिश अंसारी ने कहा कि हमारी सरकार पात्र लोगों को बिना भेदभाव के योजनाओं से जोड़ रही है. विपक्षी दल हमेशा ऐसे मुद्दे उठाता है जिससे वह समाज का ध्यान भटका सके. बसपा जवाब दे जब उनका शासन था तो उत्तर प्रदेश में कितना निवेश कराया. जब बसपा शासन था तो प्रदेश की क्या स्थिति थी और आज योगी सरकार में उत्तर प्रदेश कितनी बेहतर स्थिति में है ये जनता जानती है. आज विदेशों से निवेशक खुद यहां आ रहे हैं. यहां के मंत्री विदेश में जाकर उत्तर प्रदेश के विकास की झलक दिखा रहे हैं. उत्तर प्रदेश की गुड इमेज योगी सरकार ने बनाई है. 

सपा-बसपा को दिया करारा जवाब

दानिश अंसारी ने कहा कि सपा और बसपा को देखना चाहिए कि इन्होंने कांग्रेस के साथ मिलकर अपने सत्ता के स्वाद को पूरा किया. सपा और बसपा दोनों घबराए हुए हैं क्योंकि समाज की जिन-जिन जाति, धर्म, वर्ग के लोगों को  वो अपना वोट बैंक समझते थे वो आज भाजपा के साथ मजबूती से खड़े हैं. ये बात इन दलों को हजम नहीं हो रही. 

ये भी पढ़ें-  यूपी निकाय चुनाव पर बसपा चीफ का बड़ा दावा, कहा- MCD की तरह यहां भी BJP टालना चाहती है चुनाव, लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget