एक्सप्लोरर

रायबरेली : विधायक अदिति सिंह पर दादी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- जमीन हथियाने को लेकर किया जा रहा प्रताड़ित

दिवंगत नेता अखिलेश सिंह की मां ने अपनी पोती पर जमीन हथियाने का आरोप लगाया है. उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधिक्षक को पत्र लिख कर शिकायत की जिसके बाद उनका लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है.

रायबरेली: दिवंगत नेता अखिलेश सिंह की माताजी कमला सिंह ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने अपनी पोती व स्व अखिलेश सिंह की बेटी सदर विधायिका अदिति सिंह, अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह व बहन देवांशी सिंह पर मारपीट व जबरन जमीन हथियाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है.

कमला सिंह ने अदिति सिंह व अन्य पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि मैं स्वर्गीय अखिलेश सिंह की मां व सदर विधायक अदिति सिंह की दादी हूं. यह लोग मेरी जमीन हथियाना चाहते हैं. इन लोगों ने काफी प्रताड़ित भी किया लेकिन इसके बावजूद मैंने इन लोगों की अन्याय पूर्ण बात नहीं मानी. मैंने अपने छोटे बेटे कमलेश सिंह को अपनी जमीन देख रेख करने के लिए दे दी है. अपनी जमा पूंजी से 30 हजार खर्च करके उसमें फेंसिंग भी करा दी है. लेकिन सदर विधायक अदिति सिंह, उनकी मां व उनके सरकारी गनर ने जाकर पूरा तहस-नहस कर दिया है.

दिए गए प्रार्थना पत्र में स्वर्गीय अखिलेश सिंह की मां कमला सिंह ने बड़े ही मार्मिक व दयनीय स्थिति दर्शाते हुए कहा है कि यह लोग मुझे बहुत परेशान करते हैं. मेरा चलना फिरना दूभर हो चुका है. अगर मेरी जमीन पर अवैध कब्जा होता है या फिर मेरी व मेरे छोटे बेटे कमलेश सिंह के जानमाल का कोई नुकसान होता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी विधायिका अदिति सिंह, उनकी मां वैशाली सिंह व उनकी बहन देवांशी सिंह की ही मानी जाएगी. कमला सिंह के इस पत्र के वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हर गलियारे में शुरू हो चुकी है.

पूर्व बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह की मां का यह प्रार्थना पत्र जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सियासी गलियारे में भी हलचल मच गई. पूरे जनपद में इस पत्र व कारनामे की चर्चा जोर शोर से शुरू हो गई. लोग चुटकियां लेते हुए दिख रहे हैं.

हालांकि इस बाबत आरोपी सदर विधायिका अदिति सिंह ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. बताया जा रहा है कि थाना स्तर पर बीते 10 अगस्त को एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें जमीन को लेकर कुछ बातें सामने आई हैं. राजस्व विभाग को लेकर उसकी जांच कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें.

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में, अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में दी जानकारी

सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर AIIMS ने उठाए सवाल, कहा- 'हत्या के एंगल से जांच हो'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget