एक्सप्लोरर

चित्रकूट और आसपास के जिलों में आतंक का दूसरा नाम है ये डकैत, दर्ज हैं 60 से ज्यादा मुकदमे

चित्रकूट के खूंखार डकैत गौरी यादव पर यूपी सरकार ने एक लाख का इनाम तो एमपी सरकार ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है. गौरी के खिलाफ 60 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.

बुंदेलखंड के चित्रकूट की धरती में एक से बढ़कर एक कुख्यात डकैतों ने अपराध की दुनिया में कदम रखकर रूह कंपा देने वाली घटनाओं को अंजाम दिया है. उत्तर प्रदेश में कई सरकारों ने अपने फायदे के लिए इन डकैतों को संरक्षण भी दिया है और इनका खत्मा भी करवाया. यूपी में योगी सरकार बनते ही डकैतों के खात्मे के लिए अभियान चलाकर कुछ डकैतों को एनकाउंटर में ढेर किया तो कुछ डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. लेकिन, चित्रकूट में अब भी एक ऐसा इनामी डकैत है जिसे कभी पुलिस ने ही अपने फायदे के लिए पाला पोसा था. आज यही डकैत चित्रकूट पुलिस के लिए सिरदर्द बना है. 

बैखौफ वारदातों को देता है अंजाम 
हम बात कर रहे हैं चित्रकूट के खूंखार डकैत डेढ़ लाख के इनामी गौरी यादव की. जिसपर यूपी सरकार ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा है तो एमपी सरकार ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है. ये डकैत लगातार 20 सालों से अपराध की दुनिया में बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहा है. लेकिन, चित्रकूट पुलिस उसका खात्मा करने में असफल साबित हो रही है. 

पुलिस के लिए चुनौती बना गौरी यादव
चित्रकूट और आसपास के जिलों में कई दशकों से डकैतों का आतंक रहा है. ददुआ, ठोकिया, बलखड़िया, रागिया और बबली कोल सहित लवलेश कोल के मारे जाने के बाद अब पुलिस के सामने डाकू गौरी यादव चुनौती बना हुआ है. डाकू गौरी यादव ने डकैत गोप्पा के साथ 2001 में अपराध की दुनिया कदम रखा. गौरी अब डकैतों का सरगना बन चुका है और सरकारी कामकाज में कमीशन ना मिलने पर ठेकेदारों और मजदूरों से मारपीट करता है. 

दारोगा की कर दी हत्या 
साल 2008 में हुई मुठभेड़ से एसटीएफ ने गौरी को पकड़कर जेल भेजा था. 2 साल बाद जेल से छूटने के बाद डकैत गौरी यादव फिर से लूटपाट करने लगा. डाकू गौरी यादव चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना के बिलहरी गांव का रहने वाला है. जेल से छूटने के बाद 16 मई साल 2013 को दिल्ली पुलिस बिलहरी गांव में दबिश देने गई थी. गौरी यादव ने दिल्ली पुलिस के दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसकी सरकारी रिवॉल्वर लूट ली थी. 2016 में बिलहरि गांव के तीन ग्रामीणों को बिजली के खंभे में बांधकर उसने गोली चलाई थी.  

60 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं
तब उत्तर प्रदेश में तत्कालीन डीजीपी जावेद अहमद ने गौरी यादव पर एक लाख का इनाम घोषित किया था. गौरी ने 2017 में कुलहुआ के जंगल में एक ही गांव के 3 लोगों को जिंदा जला दिया था. गौरी यादव के खिलाफ चित्रकूट और सीमा से सटे सतना मध्य प्रदेश में 60 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. 

कायम है दहशत 
मध्य प्रदेश सरकार ने गौरी यादव पर 50 हजार का नाम घोषित कर रखा है. एक लाख का नाम यूपी सरकार से है. इतना ही नहीं गौरी यादव ने अपने आतंक के बल पर 2016 में अपनी मां को गांव का प्रधान भी बनाया था और आज भी डकैत चित्रकूट में अपनी दहशत कायम किए हुए हैं. गौरी को खत्म करने के लिए चित्रकूट पुलिस लगातार जंगलों में कॉम्बिंग कर रही है. यहां तक कि चित्रकूट धाम मंडल के आईजी के सत्यनारायण ने डकैत गौरी यादव के खात्मे के लिए सरकार से इनाम बढ़ाने का प्रस्ताव भी भेज दिया है. अब देखना होगा कि चित्रकूट पुलिस इस डकैत का खात्मा कर पाती है या नहीं. 

ये भी पढ़ें: 

Exclusive: यूपी में बीजेपी को रोकने की हर कोशिश करूंगा, BSP से गठबंधन के लिए तैयार हूं- चंद्रशेखर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget