एक्सप्लोरर

Exclusive: यूपी में बीजेपी को रोकने की हर कोशिश करूंगा, BSP से गठबंधन के लिए तैयार हूं- चंद्रशेखर

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर ने कहा है कि हमारी पार्टी बीजेपी को रोकने के लिए हर संभव कोशिश करेगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम मायावती की पार्टी बीएसपी से भी गठबंधन करने के लिए तैयार है. 

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. चुनावों के लिए विपक्ष ने अपनी कमर कस ली है और सत्ताधारी बीजेपी को सत्ता से हटाने की जुगत में लग गई है. इस बीच भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने आज एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है कि हमारी पार्टी बीजेपी को फिर से सत्ता में लौटने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश करेगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से भी गठबंधन करने के लिए तैयार है. 

बीजेपी को रोकने के लिए बने बड़ा गठबंधन- आजाद

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, ''प्रदेश में बदहाली है. यहां जिला पंचायत चुनावों में धांधली हो रही है. हम लोकतंत्र की बहाली के लिए लड़ाई लड़ेंगे और एक जुलाई से साइकिल यात्रा पर जाएंगे.'' उन्होंने कहा, ''हम यूपी में जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे. मैं चाहता हूं की प्रदेश में बीजेपी को रोकने के लिए एक बड़ा गठबंधन बने. मैं इसकी पहल इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि मुझे यूपी की चिंता है.''

चंद्रशेखर से जब पूछा गया कि वह यूपी में किस दल के साथ जाना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा, ''जिन दलों या जिन साथियों की मदद से यूपी में बीजेपी को रोका जा सके, हम उनके साथ जाएंगे. जो भी दल जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा, हम उसके साथ गठबंधन करेंगे. मैं चाहता हूं की यूपी की सभी बड़ी पार्टी एक साथ बड़ा गठबंधन बनाए.'' हालांकि उन्होंने कहा, ''अगर सभी पार्टी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री बनने की कोशिश करेंगे तो फिर गठबंधन का हाल बेहाल हो जाएगा.'' 

चुनाव से पहले सकारात्मक गठबंधन बनने की उम्मीद- आजाद

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, ''कोई बीजेपी विरोध दल ऐसा नहीं है, जिससे मेरी बात न चल रही हो. मैं उनसे भी बड़ा गठबंधन बनाने की बात करता हूं.'' उन्होंने कहा, ''चुनाव अभी दूर है. मुझे उम्मीद है कि चुनाव से पहले एक सकारात्मक गठबंधन बनेगा और मैं इस गठबंधन में रहकर गांव गांव घूमकर लोगों को तैयार करूंगा.''

मायावती से जुड़ने के लिए तैयार- आजाद

मायावती की पार्टी बीएसपी से गठबंधन पर चंद्रशेखर ने कहा, ''बीएसपी ने मैदान छोड़ दिया है. मायावती से मेरी वैचारिक लड़ाई है. उनसे कोई निजी लड़ाई नहीं है. अगर वह मेरे साथ कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के लिए राज़ी हैं तो मैं उनके साथ भी गठबंधन के लिए तैयार हूं. मैं मायावती का सम्मान करता हूं. हमारे साथ जुड़ने से उनको बल मिलेगा. इसके बाद बीजेपी के लोग उनपर दबाव नहीं डाल पाएंगे.''

यह भी पढ़ें-

Char Dham Yatra 2021 Postponed: उत्तराखंड सरकार ने तत्काल प्रभाव से चारधाम यात्रा पर लगाई रोक

SPO की हत्या को लेकर J&K पुलिस ने कहा- बेगुनाहों को निशाना बना रहे आतंकी, ऐसा करने वाले बचेंगे नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget