एक्सप्लोरर

UP: दबंगों ने दलित महिला और उसकी बेटी का जीना किया दुश्वार, घर में घुसकर बोले- बेटी को बुलाओ

Kanpur News: कारपुर देहात में दबंगों ने गांव की रहने वाली एक दलित विधवा और उसकी बेटी का जीना दुश्वार कर दिया. महिला इस कदर परेशान हो गई कि उसने अपनी बेटी को रिश्तेदारों के घर भेज दिया.

Kanpur Dehat Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को भयमुक्त, अपराध मुक्त बनाने की मुहिम लेकर चलने वाली पुलिस अपने संकल्प में पीछे छूटती नजर आ रही है. अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और उनके जहन से कानून का खौफ खत्म होता दिखाई दे रहा है. कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद दिखाई दिए की गांव की रहने वाली एक दलित विधवा और उसकी बेटी का जीना दुश्वार हो गया. दलित विधवा इस कदर परेशान हो गई कि उसने त्रस्त होकर अपनी बेटी को रिश्तेदारों के घर भेज दिया. इसके बाद दबंगों ने महिला के घर में घुसकर उसको धमकी तक दे डाली कि अपनी बेटी को रिश्तेदारों के घर से बुलाओ वरना उसको उठा ले जाएंगे.

दबंगों ने गांव में रहना दुश्वार कर दिया
थाना अकबरपुर क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला और उसकी बेटी को दबंगों ने इस कदर परेशान कर दिया की महिला न्याय की और कानून से मदद की गुहार लगाने खुद पुलिस कप्तान की चौखट पर पहुंच गई. महिला ने रो रोकर कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई से आपबीती बताई. उसने बताया कि किस तरह गांव के रहने वाले 4 दबंगों ने उसका रहना दुश्वार कर रखा है.

बेटी को बुलाओ
दरअसल, रामनरेश, जय नारायण, बिटान और रामचंद्र ने गांव की रहने वाली एक परिवार की बेटी को इतना परेशान कर दिया कि, महिला को अपनी बेटी की इज्जत बचाने के लिए मजबूरन अपने रिश्तेदारों के घरों पर भेजना पड़ा. दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद थे कि उन्हें एक दलित बेटी का गांव से चला जाना नागवार गुजरा जिसके बाद आरोप है कि उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर महिला के घर पर धावा बोल दिया. दबंगों ने महिला को धमकी दे डाली और मारते पीटते हुए कहा कि बेटी को रिश्तेदार के घर से बुलाओ वरना उसको उठा लेंगे.

महिला ने लगाई न्याय की गुहार 
दबंगों की दबंगई से महिला ने चीखने लगी. चीख सुनते ही आसपास के लोगों का जमावड़ा लगने लगा, जिसके बाद जब दबंग मौके से फरार हो गए. महिला ने मौके से 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की बात सुन उसे आला अधिकारियों से बात करने की सलाह दी. जिसके बाद महिला बेटी और खुद अपनी हिफाजत के लिए जिले के पुलिस कप्तान के चौखट पर पहुंच गई और न्याय की गुहार लगा दी. पुलिस हरकत में आई और अधिकारियों के दखल के बाद महिला की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है.

जल्द होगी गिरफ्तारी 
मामले को लेकर कानपुर देहात के एडिशनल एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि, एक महिला को गांव के कुछ दबंग परेशान करते थे. महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को उठा ले जाने की धमकी भी गांव के दबंग दे रहे हैं, जिसके चलते महिला ने पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगाई थी. महिला संबंधी मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से संबंधित धाराओं में 4 लोगों के खिलाफ शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया. जल्द ही महिला के साथ इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

UP News: एटा में चला सीएम योगी का बुलडोजर, सरकारी जमीन पर चल रहे ईंट भट्ठे को तोड़कर कब्जे में लिया

Firozabad News: 74 साल के महिला की घर में घुसकर गला काटकर हत्या से सनसनी, फिल्म देखने गए परिवार के लोगों ने बताई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
Embed widget