एक्सप्लोरर

नोएडा में साइबर ठगों का नया कारनामा, सॉफ्टवेयर के मदद से ATM से निकाल रहे रकम

नोएडा में साइबर ठगों के नये तरीके से पुलिस भी हैरान है. पुलिस के मुताबिक, ये साइबर अपराधी सॉफ्टवेयर की जरिये एटीएम से रकम निकाल रहे हैं. कई बैंक मैनेजरों ने इसकी शिकायत की है.

Cyber Crime in Noida: नोएडा में ठग इतने शातिर ढंग से लोगो को अपना शिकार बना रहे हैं कि, लोगों को जबतक समझ आता है तबतक ये ठग बैंक खाते से पूरा पैसा उड़ा चुके होते हैं. इतना ही नहीं इन ठगों की नजर अब बैंक के एटीएम पर भी है. यही वजह है कि ये ठग बिना एटीएम में तोड़फोड़ किए एक सॉफ्टवेयर के जरिए बैंक के एटीएम को खाली कर दे रहे हैं. पढ़ें ये चौंकाने वाली रिपोर्ट. 

बैंकों के एटीएम पर टारगेट

नोएडा में साइबर ठगों की नजर बैंक के एटीएम और आम जनता के खातों पर है. यही वजह है कि लोगों को झांसे में लेकर खातों से लाखों रुपये मिनटों में उड़ा ले रहे हैं. ये ठग यही नहीं रुक रहे. इनका दूसरा टारगेट बैंको के एटीएम हैं, जिनको बिना तोड़े, बिना उखाड़े एटीएम से पूरा पैसा निकाल ले रहे हैं. ठगों के इन कारनामों से नोएडा पुलिस भी परेशान है. 

इन ठगों ने हाल ही में नोएडा के सेक्टर 49 की रहने वाली महिला से बातों बातों में OTP लेकर UPI के जरिए उसके खाते से करीब  5:40 लाख रुपये निकाल लिए. जिसकी शिकायत उस महिला ने पुलिस में की, लेकिन अभी तक उन ठगों का कोई पता नहीं चल पाया. पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है. 

सॉफ्टवेयर की मदद से एटीएम से निकाल रहे हैं रकम

इसके अलावा इन ठगों ने नोएडा सेक्टर 18, सेक्टर 65 इलाकों के एटीएम को अपना निशाना बनाया है और एटीएम से आसानी से पैसा निकाल कर गायब हो गए. लेकिन जब पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामले की जांच की तो पता चला कि बैंक को बिना तोड़े बिना उखाड़े एटीएम से पैसा निकाल लिया गया है, लेकिन जब साइबर टीम के एक्सपर्ट एटीएम मशीन पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को बताया कि एटीएम से पैसा सॉफ्टवेयर के जरिए निकाला गया है, जिसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए.

साइबर टीम की शुरुआती जांच में पता चला है कि, बदमाश आजकल मालवेयर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर एटीएम से पैसा निकाल रहे हैं. फिलहाल नोएडा पुलिस और साइबर क्राइम टीम की नजर इन साइबर ठगों के हर एक मूवमेंट पर है और उम्मीद है कि जल्द ये ठग किसी वारदात को अंजाम देते हुए पकड़े जाएंगे. 

नोएडा पुलिस की अपील

साथ ही नोएडा पुलिस ने लोगों से अपील भी की है कि, वो ऑन लाइन बैंकिंग करते समय विशेष सावधानी बरतें.  कभी भी अपने बैंक खाते की डिटेल किसी को भी ना दें और ना ही मोबाइल पे आया ओटीपी नंबर किसी के पूछने पर बताएं. अगर कोई बैंक कर्मचारी बनकर आपसे आपकी डिटेल मांग रहा है तो भी कतई ना बताएं, क्योंकि बैंक कभी किसी की डिटेल फोन पर नहीं पूछता. 

बैंक मैनेजर ने की शिकायत 

वहीं, सेक्टर अट्ठारह के एक बैंक मैनेजर ने नोएडा के सेक्टर 20 थाने में लिखित शिकायत दी कि उनके कई एटीएम उसे करीब 17 लाख से अधिक रुपए निकाल लिए गए. इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू की. एबीपी गंगा एडिशनल डीसीपी कुमार रणविजय से साइबर ठगों के बारे में जानने की कोशिश की, तो उन्होंने बताया कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें साइबर ठगों ने सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें एटीएम से पैसे निकाले हैं, लेकिन वे किस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं, एटीएम से पैसा निकालने की क्या टेक्निक है, इस बारे में पुलिस और साइबर टीम जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही ये ठग पुलिस की गिरफ्त में होंगे. 

ये भी पढ़ें.

हॉलमार्किंग नियम के चलते सर्राफा व्यापारी परेशान, सुरक्षा के लिए हथियार खरीदने को मजबूर

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
Mahoba News: महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
Dehradun News: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत
देहरादून: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget