एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: देहरादून समेत इन जिलों में 10 मई तक लगा कर्फ्यू, दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी दूध-सब्जी की दुकानें

उत्तराखंड के तीन जिलों में 10 मई तक कर्फ्यू लगाया गया है. देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में 10 मई की सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है.

देहरादून. उत्तराखंड में बेकाबू होते जा रहे कोरोना वायरस को देखते हुए सरकार ने देहरादून समेत सर्वाधिक प्रभावित तीन जिलों में गुरुवार से 10 मई तक कर्फ्यू लगा दिया है. वहीं, बाकी जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में स्थिति का आंकलन कर इस बारे में फैसला लेने को कहा है.

प्रदेश के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने यहां इस संबंध में एक आदेश जारी करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के मद्देनजर देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों को अपने जिलों में 6 मई से 10 मई की सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि हालांकि, अन्य 10 जिलों के जिलाधिकारियों को स्थिति का आंकलन करने तथा उसके आधार पर 6 मई से 10 मई की सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने के बारे में निर्णय लेने को कहा गया है.

खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर
कर्फ्यू के दौरान अंतर्राज्यीय और राज्य में व्यक्तियों या सामान के आवागमन पर कोई रोक नहीं रहेगी. इस दौरान सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे और सभी उद्योग, माल ढोने वाले वाहन, निर्माण कार्य और अन्य आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी. राशन की दुकानें एक दिन छोड़कर जबकि दूध, सब्जी आदि की दुकानें हर दिन 12 बजे तक ही खुलेंगी.

बुधवार को रिकॉर्ड 7783 संक्रमित मिले
उत्तराखंड में बुधवार 7783 लोग संक्रमित पाए गए जो एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं. महामारी के सबसे ज्यादा 2771 मामले देहरादून में आए जबकि उधमसिंह नगर में 1043 और हरिद्वार में 599 लोग संक्रमित पाए गए. इसके अलावा, प्रदेश में 127 और मरीजों की मौत भी हो गई.

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव का आरोप- यूपी पंचायत चुनाव के निर्वाचित सदस्यों को धमका रही है बीजेपी

लखनऊ में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, फिर भी कोविड नियमों की धज्जियां उड़ा रहे लोग, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget