एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव का आरोप- यूपी पंचायत चुनाव के निर्वाचित सदस्यों को धमका रही है बीजेपी

UP Panchayat Elections 2021: अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी यूपी पंचायत चुनाव में जीते लोगों को धमका रही है. साल 2022 के विधानसभा चुनावों में उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में बुरी तरह परास्त होने के बाद भी बीजेपी लोकतांत्रिक प्रणाली के विरुद्ध षड्यंत्र करने से बाज नहीं आ रही है. निर्वाचित सदस्यों को डराना-धमकाना और प्रलोभन के जरिए सत्ता का दुरुपयोग कुत्सित इरादों का संकेत है.

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि, "बीजेपी को साल 2022 के विधानसभा चुनावों में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. बीजेपी ने कभी लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया है. बीजेपी सरकार की कुरीतियां प्रदेशवासियों को भारी पड़ रहीं हैं. बीजेपी यूपी पंचायत में जीते लोगों को धमका रही है. प्रशासन की मिलीभगत से आपदा को अवसर बनाने वाले लोगों की जिंदगियों से खेल रहे हैं. अब तो कोरोना संक्रमण प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से फैल रहा है. शहरों के मुकाबले गांवों में स्वास्थ्य ढांचा बेहद कमजोर है."

सपा मुखिया ने कहा कि इतना समय बीत जाने के बाद भी अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड, इलाज और टीके की कमी से मौतें हो रही हैं. अधिकारियों की लंबी चौड़ी तथाकथित फौज लगाने के बावजूद कालाबाजारी नहीं रुक रही है. सच तो यह है कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग को परेशानी और प्रताड़ना मिल रही है.

ऑक्सीजन की कमी आपातकाल है- अखिलेश यादव

अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की कुरीतियां प्रदेशवासियों को भारी पड़ रही हैं. प्रशासन की मिलीभगत से आपदा को अवसर बनाने वाले लोगों की जिंदिगियों से खेल रहे हैं. ऑक्सीजन की कमी आपातकाल है. माननीय न्यायालय ने भी कहा है कि ऑक्सीजन की से मरीजों की मौत के लिए बीजेपी सरकार अपनी जिम्मेदारी से कैसे बच सकती है. इतना समय बीत जाने के बाद भी अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड, इलाज और टीके की कमी से मौतें हो रही हैं. अधिकारियों की लम्बी चौड़ी तथाकथित फौज लगाने के बावजूद कालाबाजारी नहीं रुक रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सच तो यह है कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग को परेशानी और प्रताड़ना मिल रही है. भूख, बेकारी, गरीबी के अलावा इस सरकार से और क्या मिला है लोगों को. जब इनकी जिम्मेदारी लोगों को कोरोना से बचाने की थी तब तो ये दूसरे राज्यों के चुनाव में लगे रहे. बीजेपी सरकार लोगों की जिंदगियां उजाड़ने वाली सरकार बन गई है.

यह भी पढ़ें-

Ajit Singh Death: राष्ट्रीय लोकदल के चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
बागपत में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदला मौसम, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में बदला मौसम, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Haridwar News: पाकिस्तानी कनेक्शन और करोड़ों के लेनदेन का शक, हरिद्वार से युवती को ले गई जम्मू-कश्मीर पुलिस
पाकिस्तानी कनेक्शन और करोड़ों के लेनदेन का शक, हरिद्वार से युवती को ले गई जम्मू-कश्मीर पुलिस
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से तलाक के बाद मोनिका ने की दूसरी शादी, पति भी जिला पंचायत अध्यक्ष
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से तलाक के बाद मोनिका ने की दूसरी शादी, पति भी जिला पंचायत अध्यक्ष

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, दिखाई जुड़वां बच्चों की पहली झलक, सासू मां ने उतारी नजर
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, दिखाई जुड़वां बच्चों की पहली झलक, सासू मां ने उतारी नजर
Weather Update: दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें कैसा रहने वाला है पूरे देश का मौसम
दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें देशभर के मौसम का मिजाज
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Embed widget