एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान पर रोक का असर, गंगा घाटों से नदारद रही भीड़

गंगा स्नान पर लगाई गई रोक पर साधु-संतों, गंगा सभा तथा व्यापारी संगठनो के विरोध के चलते हरिद्वार जिला प्रशासन ने कल रात स्थानीय लोगों को सामाजिक दूरी के साथ गंगा स्नान करने की अनुमति दे दी थी. इसके बावजूद हर की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर सामान्य दिनों में होने वाली भीड़ नदारद रही.

हरिद्वार/ऋषिकेश. उत्तराखंड में गंगा घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा को जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ सोमवार को कोविड-19 के मद्देनजर लगी पाबंदियों की वजह के कारण नदारद रही. कोरोना वायरस से संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान पर रोक लगा दी थी. इसी के कारण पुलिस ने गंगा स्नान के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को जिलों की सीमा से ही वापस कर दिया. पुलिस ने रविवार को भी बाहरी राज्यों से आ रहे दो हजार से अधिक वाहनों को लौटा दिया था.

हालांकि, गंगा स्नान पर लगाई गई रोक पर साधु-संतों, गंगा सभा तथा व्यापारी संगठनो के विरोध के चलते हरिद्वार जिला प्रशासन ने कल रात स्थानीय लोगों को सामाजिक दूरी के साथ गंगा स्नान करने की अनुमति दे दी थी. इसके बावजूद हर की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर सामान्य दिनों में होने वाली भीड़ नदारद रही और बहुत कम श्रद्धालु दिखाई दिए. इस दौरान गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं ने सामाजिक दूरी का भी पालन किया.

बीते साल लाखों लोगों ने लगाई थी डुबकी गौरतलब है कि पिछले साल कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर करीब 25 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई थी. हरिद्वार के नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने कहा कि पुलिस की मुस्तैदी के कारण स्थानीय श्रद्धालुओं ने सामाजिक दूरी के साथ गंगा स्नान किया जो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

उधर, पुलिस व प्रशासन द्वारा इस बार स्नान पर रोक के निर्णय के काफी प्रचार प्रसार के बावजूद श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी घाट सहित अन्य घाटों तक पहुंचने का प्रयास किया जिसे पुलिस की बैरिकेडिंग ने सफल नहीं होने दिया. ऋषिकेश के प्रभारी पुलिस निरीक्षक रितेश कुमार साह ने बताया कि सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं का त्रिवेणी घाट पर पवित्र डुबकी के लिए सतत रूप से दवाब बना रहा. वहीं, मुनि की रेती व लक्ष्मण झूला क्षेत्र के घाटों पर भी श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के लिए पुलिस से जूझते नजर आए.

ये भी पढ़ें:

हरिद्वार: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर प्रशासन ने लगाई रोक, तमाम घाटों पर पुलिस बल तैनात किया गया

सीएम योगी ने की तारीफ, कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया के सामने मजबूती के साथ रखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget