एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: बदमाशों के हौसले बुलंद, गैस एजेंसी के गोदाम पर की लाखों की लूट

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी एसपी सिटी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले की छानबीन में जुट गए.

मुजफ्फरनगर. जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. आए दिन बदमाश यहां किसी ना किसी वारदात को अंजाम देते रहते हैं. ताजा मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है. मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाश यहां आ धमके और हथियोरों के बल पर लाखों की लूट की. बदमाश गैस के गोदाम पर मौजूद कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए जिसके बाद किसी तरह पीड़ितों ने अपने आप को बंधन मुक्त करा कर पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी एसपी सिटी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले की छानबीन में जुट गए.

लूट की ये वारदात नसीरपुर गांव स्थित दीपक गैस एजेंसी पर हुई है. वारदात में पांच बदमाश शामिल थे. सभी बदमाश हथियारों से लैस थे. बताया जा रहा है कि गोदाम से दो लाख रूपये की लूट की गई है. लूट के बाद बदमाश सभी कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही थाना नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई इसके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव और एसपी सिटी सतपाल अंतिल भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. गैस एजेंसी के कैशियर गौरव त्यागी ने बताया कि कर्मचारियों के साथ वे गोदाम पर मौजूद थे. दोपहर करीब सवा 12 बजे दो बाइकों पर सवार हथियारों से लैस पांच बदमाश गैस एजेंसी पर पहुंचे. बदमाशों ने कैश के अलावा सभी के मोबाइल भी छीन लिए.

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बाइक सवार बदमाशों ने नसीरपुर स्थित दीपक गैस एजेंसी के गोदाम पर कर्मचारियों से लूट की घटना को अंजाम दिया है. कर्मचारी लगभग 2 लांख की नकदी बता रहे हैं. फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

प्रदर्शन के लिए निकले अजय कुमार लल्लू समेत कई नेता हिरासत में, कांग्रेस का सरकार पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget