एक्सप्लोरर

सहारनपुर में बड़ी मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल हुआ एक बदमाश; दूसरा फरार

सहारनपुर में मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया है। इस दौरान उसका साथी बदमाश फरार हो गया।

सहारनपुर: जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार शाम को बड़ी मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया है जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस ने बदमाश की धरपकड़ के लिए घेराबंदी कर दी है. वही, घायल को अस्पताल भिजवाया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश देवबंद में लूट की योजना बना रहे थे.

दरअसल, पुलिस को गांव फुलास अकबरपुर के प्राथमिक विद्यालय के पास इन बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी. बदमाशों की खबर मिलते ही एसएसआई जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गांव फुलास अकबरपुर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी. इसी दौरान राजुपर चौकी प्रभारी सुभाष यादव व मंगलौर पुलिस चौकी प्रभारी नंदकिशोर शर्मा पुलिस टीम के साथ दूसरी ओर से पहुंचे और बदमाशों को घेर लिया. खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर गोलियां बरसाई. पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया जिसे वही दबोच लिया गया. हालांकि, इस दौरान उसका साथी जंगल के रास्ते फरार हो गया.

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक यगदत्त शर्मा व थाना बड़गांव प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और फरार हुए बदमाश की घेराबंदी शुरू की. हालांकि, दूसरे बदमाश को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी.

घायल बदमाश की पहचान गुज्जर वाड़ा निवासी मोहम्मद निजाम के रूप में हुई है. वही, फरार बदमाश फुलास अकबरपुर गांव का बाबू है. पुलिस ने बताया कि निजाम के ऊपर दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं. पुलिस ने बदमाश के पास से पिस्टल व कारतूस बरामद किया है.

ये भी पढें: जेसिका लाल के कातिल मनु शर्मा की आगे की उम्रकैद की सजा माफ, जेल में अच्छे आचरण को देखते हुए फैसला हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget