एक्सप्लोरर

रायबरेली: लूट की वारदात को अंजाम देने आए बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में घायल

रायबरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच भिड़ंत हो गई. इस मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिये अस्पताल भेजा है. जानकारी के मुताबिक यह बदमाश लखनऊ में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है.

रायबरेली: अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रदेश में लगातार एनकाउंटर जारी हैं. इस कड़ी में रायबरेली में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी तो वहीं, जवाबी फायरिंग में एसओजी की जीप क्षतिग्रस्त हो गई. मामला बछरावां थाना क्षेत्र के अघोरा गांव के पास का है, जब पुलिस ने चेकिंग अभियान लगा रखा था.

चेकिंग को दौरान हुई मुठभेड़

बछरावां थाना क्षेत्र के अघोरा के पास बछरावां थानाध्यक्ष राकेश सिंह व एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी को मुखबिरों से सूचना मिली कि एक बदमाश लूट के इरादे से इलाके में है. सूचना पर तत्काल बछरावां में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गयी. उसी दौरान एक गाड़ी से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया. जिसको रोकने पर उसने पुलिस को धता बताकर भागना शुरू कर दिया. पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ना चाहा तभी बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें एसओजी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. आत्मरक्षा में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी. जिसके बाद पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी और बदमाश गिर गया. घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने घायलों से पूछताछ की और स्थितियों का बारीकियों से निरीक्षण किया. हालांकि पुलिस ने उपचार के बाद विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है.

लखनऊ में भी लूट को दिया था अंजाम

लखनऊ जिले के हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र के गुरु रविदास नगर वजीर हसन रोड निवासी मुकेश सोनकर को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया है. बछरावां, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में अभी हाल में हुई लूट की घटनाओं में वह शामिल था. लखनऊ में लूट के मामले में वह जेल भी जा चुका है. पुलिस उसकी तलाश पहले से ही कर रही थी, कि अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. गोलियों की आवाज थमी तो पकड़ा गया एक शातिर बदमाश जिसे पुलिस काफी सरगर्मी से तलाश रही थी.

एएसपी ने बताया कि चेकिंग चल रही थी. इसी दौरान एक बदमाश की भागने की सूचना पर दोबारा पूरे जिले में चेकिंग चलाई जा रही थी. यह अघोरा क्षेत्र थाना बछरावां में पड़ता है. वहां पर एसओजी और एसओ बछरावां चेकिंग कर रहे थे. वहीं, पर बदमाश ने गोली चला कर भागने की कोशिश की, आत्मरक्षा में इधर से भी फायरिंग हुई, जिससे उसके पैर में गोली लगी. एसओजी की गाड़ी के शीशे में गोली भी लगी है. घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है. पूछताछ पर उसने बताया दो बार लखनऊ से जेल जा चुका है. यहां पर भी लूट करने आया था.

ये भी पढ़ें.

मेरठ: शादी समारोह में 100 से ज्यादा लोग नहीं होंगे शामिल, पुलिस ने की सख्ती, अब तक दो FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget