एक्सप्लोरर

मेरठ: शादी समारोह में 100 से ज्यादा लोग नहीं होंगे शामिल, पुलिस ने की सख्ती, अब तक दो FIR दर्ज

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिये सरकार और प्रशासन ने कमर कस ली है. इसके मद्देनजर अब विवाह समारोह में 100 से ज्यादा लोग शामिल हुये तो पुलिस प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा.

मेरठ: कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शादी समारोह में महज 100 लोगों को ही शामिल होने की इजाजत दी है, जिसके पालन कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दी गई है. यही वजह है कि मेरठ में सभी थाना इंचार्ज शादी समारोह में जाकर ये चेक कर रहे है कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के अनुपालन में कोई लापरवाही तो नहीं बरती जा रही है.

थाना प्रभारी कर रहे हैं जांच

मेरठ के टीपी नगर और लालकुर्ती थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है लेकिन इस जश्न में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन हो रहा या नहीं, इस बात को सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी खुद शादी समारोह में जाकर जांच कर रहे हैं और परिजनों से बात कर नियमों का पालन हो इसकी अपील भी कर रहे हैं.

अब तक दो एफआईआर दर्ज

आपको बता दें, जिस शादी समारोह में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ मुकदमा लिख कर कार्रवाई भी की जा रही है. मेरठ में अब तक दो शादी समारोह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. जिला प्रशासन का साफ कहना है कि सरकार और प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा, जो भी इसका उल्लंघन करता हुआ पाया गया उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

एटा: रेप पीड़िता का परिवार सुरक्षा की गुहार लगाता रहा, दबंगों ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget