एक्सप्लोरर

India vs New Zealand Semi-Final: मैनचेस्टर में आज रिजर्व डे पर पूरा होगा बचा हुआ मैच

India vs New Zealand Semi-final (IND vs NZ): क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में सेमीफाइनल का पहला मुकाबला खेला इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में ये मैच खेला जा रहा है। 9 जुलाई को बारिश के कारण मैच रुक गया था, आज रिजर्व डे पर बचा हुआ मैच खेला जाएगा।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। क्रिकेट विश्व कप का रोमांच अब अपने अंतिम चरण में है। सेमीफाइनल के दो मैचों के बाद फाइनल मुकाबला किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा इसका इंतजार भी खत्म हो जाएगा। सेमीफाइनल का पहला मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जा रहा है। दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने की पूरी कोशिश करेंगी।

भारत ने इस सीरीज में शानदार मुकाबला दिखाया है। कैप्टन कोहली की टीम को सिर्फ बार ही हार का मुंह देखना पड़ा है। 15 अंकों के साथ टीम इंडिया पहले पायदान पर है। वहीं, अंक तालिका में चौथे नंबर की टीम न्यूजीलैंड संघर्ष के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। न्यूजीलैंड की टीम ने नौ में से पांच मैच जीते हैं जबकि एक मैच बारिश के कारण धुल गया था। भारत vs न्यूजीलैंड लाइव अपडेट्सः- - मैनचेस्टर में नहीं रुकी बारिश, आज रिजर्व डे पर फिर होगा मैच - मैनचेस्टर में बारिश रुकी, खेल शुरू होने की संभावना - बारिश के कारण खेल रुका, न्यूजीलैंड का स्कोरः 211/5 (46.1) - भुवनेश्वर ने दिलाई भारत को पांचवीं सफलता, डि ग्रैंडहोम को 16 रन पर आउट किया - भारत को चौथी सफलता, नीशम का विकेट चटकाया - भारत को बड़ी सफलता, चहल ने विलियमसन्स का विकेट चटकाया, न्यूजीलैंड का स्कोरः 135/3 - न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे, 28वें ओवर के बाद स्कोरः 100/2 - न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, जाडेजा ने निकल्स का विकेट चटकाया - न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे, 14 ओवर में अब तक लगे 3 चौके - 8वें ओवर में न्यूजीलैंड की ओर से पहला चौका, स्कोरः 18/1 - न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन बैटिंग के लिए आए, न्यूजीलैंड का स्कोरः 2/1 - भारत को पहली सफलता, बुमराह ने गप्टिल का विकेट चटकाया, 1 रन पर आउट - बुमराह का मेडन ओवर - भुवनेश्वर कुमार का मेडन ओवर - भुवनेश्वर कुमार ने पहली गेंद डाली, भारत ने रिव्यू मांगा, नॉट आउट रहे मार्टिन गप्टिल, रिव्यू गंवाया - न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला

भारत का पलड़ा भारी भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 106 वनडे खेले गए। इनमें भारतीय टीम 55 मैच जीती जबकि न्यूजीलैंड 45 मैच जीतने में सफल रहा। एक मुकाबला टाई रहा और पांच मैचों में नतीजे नहीं आए। दोनों टीमों के बीच पिछला मैच इस वर्ल्ड कप में बारिश के कारण रद्द हो गया।

मौसम बिगाड़ सकता है खेल का मजा भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच में मौसम खेल का मजा खराब कर सकता है। मौसम रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। साथ ही भारी बारिश का अनुमान भी जताया जा रहा है। बारिश रिजर्व डे यानी बुधवार को भी खलल डाल सकती है।

भारत की टीम विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड की टीम केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्युसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, कॉलिन मुनरो, जेम्स नीशम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget