एक्सप्लोरर

COVID-19: कोरोना के नए वेरिएंट से निपटने के लिए यूपी सरकार कितनी तैयार? डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने किया ये दावा

दवाइयों की उपलब्धता और कुछ दवाइयों की मोनोपोली के बारे में ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में दवा की कोई कमी नहीं है. सभी दवा हर जगह मिल रही है.

UP News: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का दावा है कि कोरोना के नए वेरिएंट से निपटने के लिए राज्य सरकार का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि सारी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है. प्रदेश के सभी अस्पतालों का मॉकड्रिल किया गया है. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चीन समेत दुनिया के कुछ देशों में फिर से बढ़ते कोरोना के खतरे को देखते हुए उप्र सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है. प्रदेश के सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल कर तैयारियों को पुख्ता कर दिया गया है. सभी ऑक्सीजन प्लांट, वेंटीलेटर ठीक हैं. इसके साथ ही पाइप लाईन में ऑक्सीजन का प्रवाह भी ठीक है. सभी जगह स्टाफ इससे निपटने के लिए तैयार हैं.

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि प्रदेश में अभी पैनिक की स्थिति नहीं है. विशेषज्ञ भी कह रहे हैं कि अभी किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है. फिर भी केंद्र सरकार की गाइड लाईन का हम पालन कर रहे हैं. भीड़ भाड़ वाले इलाकों में मास्क अनिवार्य किया गया है. एक मरीज आगरा में मिला है जो चीन से यात्रा करके आया है. उसकी जीनोम टेस्टिंग के लिए सैंपल भेजा गया है. मरीज अपने घर पर है, पूर्ण स्वस्थ है. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के ही प्रभारी हैं. अस्पतालों की व्यवस्था को परखने के लिए अक्सर छापेमारी करने के कारण वह चर्चा में भी रहते हैं. इस बाबत पूछने पर कहते हैं कि औचक निरीक्षण करने से स्वास्थ्य विभाग में लगातार सुधार हो रहा है. जहां कुछ कमियां मिलती हैं उसे ठीक करने का प्रयास हो रहा है.

दवाइयों की उपलब्धता पर ब्रजेश पाठक ने कही ये बात

दवाइयों की उपलब्धता और कुछ दवाइयों की मोनोपोली के बारे में ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में दवा की कोई कमी नहीं है. सभी दवा हर जगह मिल रही है. अभी तक कोई समस्या देखने को नहीं मिली है. दवा हर गरीबों को सस्ते रेट पर मिले इसके लिए प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र भी जगह जगह खोले गए हैं. टाॉमा सेंटर में बढ़ रही भीड़ को काबू करने के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर रूप से घायल और एक्सीडेंटल केसेज के मरीज ट्रॉमा सेंटर में आते हैं. उनका इलाज हो रहा है. किसी को यहां से वापस नहीं किया जाता है. इसके अतरिक्त यहां पर बोझ न बढ़े इसके लिए जिले में अस्पतालों को उच्चीकृत किया जा रहा है. जिले के अस्पतालों में भी ट्रॉमा सेंटर खोले जा रहे हैं. जल्द ही यह व्यवस्था और ठीक हो जाएगी. उन्होंने बताया कि अभी प्रदेश के 65 जनपदों में मेडिकल कालेज काम कर रहे हैं. मात्र 14 जनपद शेष है जहां कॉलेज बनाने हैं.

प्राइवेट अस्पतालों में मनमाने ढंग से पैसे की वसूली पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गैर पंजीकृत अस्पतालों पर नकेल कसी जा रही है. काफी मात्रा में बंद किए गए हैं. निर्धारित रेट से ऊपर दाम लेने वालों पर भी करवाई हो रही है. प्रदेश में बहुत सारी निजी पैथोलॉजी खुल रही हैं, इनके मानक पर चलाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी प्राइवेट पैथोलॉजी मानक के आधार पर चल रही हैं. जो मानक के विपरीत हैं उन पर करवाई हो रही है. कोई रेट बढ़ा कर नहीं ले सकता है. सभी को निर्धारित रेट पर ही जांच करनी होगी.

New Year 2023: नए साल पर पब्लिक प्लेस पर हुड़दंग मचाना पड़ेगा भारी, यूपी पुलिस ने जारी किए निर्देश

निकाय चुनाव में आरक्षण के मुद्दे पर कही ये बात

प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण के मुद्दे पर मचे घमासान के सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीजेपी पिछड़ों और दलितों के साथ है. सपा की आदत सिर्फ विरोध करने की है. उनके पास कोई नीति नहीं है. सपा अब डिरेल हो चुकी है. जनता उसे नकार चुकी है, फिर भी उन्हें सत्ता चाहिए. हालांकि वे लोग जब भी सत्ता में आए तो गुंडों और बदमाशों को ही बढ़ावा मिला है. इसके अलावा सपा के लोग सिर्फ अपना ही भला करते हैं. समाज के लिए कुछ नहीं सोचा है. ये वो लोग हैं जो प्रदेश के बारे में नहीं बल्कि व्यक्तिगत हित के बारे में ज्यादा सोचते हैं.

राजनीति में संवाद के गिरते स्तर पर पाठक ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है. राजनीति को सत्ता से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. बिलो द बेल्ट वार नहीं करना चाहिए. राजनीति में निजी हमले नहीं करने चाहिए. छोटी छोटी बातों पर सोशल मीडिया के माध्यम से निजी हमले करना ठीक नहीं है. ग्लोबल इंवेस्टर समिट को लेकर हाल ही में विदेश दौरे से लौटे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि दुनिया के तमाम बड़े उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए तैयार हैं. जल्द ही यूपी आर्थिक मोर्चे पर नंबर एक की पोजिशन में आ जायेगा. उप्र के बारे में विदेशी लोग क्या सोचते हैं इस पर उन्होंने बताया कि ब्राजील सहित कई देश के उद्यमी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश का दौरा सफल रहा. निश्चित तौर पर यूपी तरक्की करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget