एक्सप्लोरर

मेरठ: मेडिकल कॉलेज में कोविड मरीजों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा, सरकार ने जांच के लिये OSD नियुक्त किया

मेरठ में कोरोना मरीजों की मौतों का सिलसिला जारी है. मोडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है. अकेले मेडिकल कॉलेज में 25 लोगों की मौत हो चुकी है. शासन ने अब जांच के लिये ओएसडी को भेजा है

मेरठ. बलराम पांडे. मेरठ मेडिकल कॉलेज में कोरोना से मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है. अलग अलग जिलों से यहां भर्ती हुए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 44 की लोगों की मौत हो चुकी है. शासन की तरफ से ओएसडी डॉक्टर वेदप्रकाश को फिर मेरठ भेजा गया है. मेरठ मेडिकल कॉलेज में कोविड के मरीज़ों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां कोविड वार्ड में विभिन्न ज़िलों से भर्ती हुए मरीज़ों में से अब तक 44 की मौत हो चुकी है. न सिर्फ कोविड मरीज़ बल्कि नॉन कोविड मरीज़ों की भी मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ने से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. मेरठ मेडिकल कॉलेज में लगातार हो रही मौतों को लेकर शासन चिंतित है. शासन की तरफ से ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी डॉक्टर वेद प्रकाश को आनन फानन में फिर यहां भेजा गया है.

आज भी मेरठ मेडिकल कॉलेज में गौतमबुद्ध नगर निवासी एक कोविड मरीज़ की मौत हो गई. पचपन वर्षीय शख्स थाना रघुपरा ज़िला गौतमबुद्धनगर के रहने वाले थे. पांच जून को ही रात में इन्हें भर्ती किया गया था और आज सुबह इन्होंने दम तोड़ दिया. मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से बताया गया कि ये रोगी फेफड़े के कैंसर से भी पीडि़त थे. आज ही मेरठ निवासी एक पैंतालिस वर्षीय शख्स की भी मौत हो गई. इस मरीज को तीन जून को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था. मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से बताया गया कि इन्हें डायबीटिक कीटोएसिडोसिस नाम की एक गंभीर बीमारी भी थी.

मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल का कहना है कि अब तक मेडिकल कॉलेज में कोविड की वजह से मेरठ जिले के 25 रोगियों की मौत हो चुकी है. जबकि गाज़ियाबाद 8, हापड़ के 2 और बिजनौर के 1, संभल के एक, ग्रेटर नोएडा के एक, आगरा के एक और मुजफ्फरनगर के भी एक मरीज़ की भी मौत यहां कोविड की वजह से हो चुकी है. और तो और बीते दिनों मेरठ की एक सत्रह साल की युवती भी कोरोना से जंग हार गई थी. महत्वपूर्ण है कि जिस दिन चिकित्सा शिक्षा मंत्री मेरठ मेडिकल कॉलेज का दौरा करने आए हुए थे, उस दिन कोविड वार्ड में ताबड़तोड़ मौतें हुईं थीं. आपको बता दें कि उनके दौरे के वक्त यहां तीन कोविड मरीज़ों की मौत हुई थी.

ऐसे में सवाल उठना लाज़मी है कि आखिर मेरठ के लालालजपत राय मेडिकल कॉलेज में कोविड मरीज़ों की मौतों का आंकड़ा थम क्यों नहीं रहा है. वहीं एक मई से आज तक कई नॉन कोविड मरीज़ भी दम तोड़ चुके हैं. नॉन कोविड मरीज़ों की भी लगातार हो रही मौतों से मेरठ मेडिकल कॉलेज में हड़कप मचा हुया है. हालांकि प्रिंसिपल डॉक्टर एस के गर्ग का कहना है कि इमरजेंसी सर्विसेज़ चालू हैं और डॉक्टरों की पूरी टीम मुस्तैदी के साथ डटी हुई है. ऐसे में सवाल ये है कि कोविड और नॉन कोविड मरीज़ों की मौत का आंकड़ा आखिर यहां कब थमेगा.

गौरतलब है कि मेरठ में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 502 है और जिले में 33 मरीजों की अबतक मौत हो चुकी है. लेकिन सबसे ज्यादा मौत मेरठ के मेडिकल कॉलेज में हुई, जिनकी संख्या 25 है. यही वजह है कि अब मेडिकल कॉलेज पर सवाल उठने लगे. लेकिन इन मौतों की वजह क्या है, इसी बात को जानने के लिए सरकार ने OSD को भेजकर जांच करा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget