एक्सप्लोरर

प्रयागराज में वकीलों की हड़ताल का जबरदस्त असर, हाईकोर्ट समेत किसी भी अदालत में नहीं हो रहा काम

उत्तर प्रदेश में वकीलों ने आज हड़ताल का एलान किया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट समेत राज्य की तमाम अदालतों में काम ठप पड़ा है। बार काउंसिल का कहना है कि सरकार वकीलों की समस्याओं को लेकर कोई भी कदम नहीं उठा रही है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अपील पर समूचे यूपी के वकील आज एक दिन की हड़ताल पर हैं। वकीलों की यह हड़ताल काउंसिल की पूर्व चेयरमैन दरवेश सिंह समेत सूबे में कई वकीलों की हत्या और यूपी सरकार द्वारा उनके परिवारों को उचित मुआवजा व सुरक्षा नहीं मुहैया कराए जाने के विरोध में हैं। प्रयागराज में वकीलों की हड़ताल का ज़बरदस्त असर देखने को मिल रहा है। हाईकोर्ट और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के साथ ही सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल व तहसीलों के वकील भी आज काम काज ठप किये हुए हैं और अपनी अपनी अदालतों के बाहर धरना-प्रदर्शन व नारेबाजी कर विरोध जता रहे हैं। हड़ताली वकीलों ने इस दौरान अपनी सुरक्षा व यूपी सरकार द्वारा अधिवक्ता वेलफेयर फंड में पिछले दो सालों से कोई आर्थिक सहयोग नहीं किये जाने का मुद्दा भी उठाया है।

हड़ताली वकीलों ने धमकी दी है कि अगर यूपी सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो समूचे यूपी के तकरीबन साढ़े तीन लाख वकील आने वाले दिनों में लखनऊ पहुंचकर विधानसभा व सीएम आवास घेरने का भी काम करेंगे। प्रयागराज में बार काउंसिल के मुख्यालय के बाहर चेयरमैन हरिवंश सिंह की अगुवाई में वकीलों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने गेट नंबर तीन के सामने अपनी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय की अगुवाई में प्रदर्शन व नारेबाजी की। इसके अलावा तमाम और अदालतों के बाहर भी प्रदर्शन हुआ है। प्रयागराज में आज किसी भी अदालत में कोई कामकाज नहीं हो रहा है। बार काउंसिल के पदाधिकारियों का दावा है कि हड़ताल का समूचे यूपी में जबरदस्त असर है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
राम मंदिर दान चोरी मामले में एक्शन की तैयारी, सिफारिश पर रखे गए 100 कर्मियों की होगी छुट्टी!
राम मंदिर दान चोरी मामले में एक्शन की तैयारी, सिफारिश पर रखे गए 100 कर्मियों की होगी छुट्टी!
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद
संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग

Embed widget