एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में जहरीली कोल्ड ड्रिंक पीने से पति-पत्नी की मौत, 12 साल की बेटी की हालत गंभीर

Couple Died In Gorakhpur: गोरखपुर में पारिवारिक विवाद के बाद जहर मिली कोल्डड्रिंक पीने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी 12 साल की बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है. परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था.

Gorakhpur Crime News:  यूपी के गोरखपुर मंडल (Gorakhpur) के कुशीनगर जिले (Kushinagar District) में कथित रूप से पारिवारिक विवाद को लेकर जहर मिला कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) पीने से दंपती की मौत हो गई और उनकी बेटी की हालत गंभीर है.

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कुशीनगर के पथेरवा थाना क्षेत्र स्थित अमवा गांव के निवासी अजीत गुप्ता (35) ने मंगलवार को अपने परिवार को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया और खुद भी पी लिया. उन्होंने बताया कि इस घटना में गुप्ता और उसकी पत्नी सिंधु (32) की मौत हो गई जबकि उनकी 12 वर्षीय बेटी नंदिनी की हालत गंभीर बनी हुई है. 

कोरोना के बाद आर्थिक तंगी से गुजर रहा था परिवार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान गुप्ता की नौकरी चली गई थी जिसकी वजह से परिवार तंगी से गुजर रहा था. पुलिस का कहना है कि परिवार में विवाद भी था. स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब छह साल पहले अजीत को इंसेफलाइटिस हुआ था, उसके बाद से उसे कुछ दिमागी परेशानियां भी थी.

गुप्ता के बेटे अंशु ने उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाते हुए देख लिया था. परिवार जब कोल्डड्रिंक पीने के बाद बेसुध होने लगा तो उसी ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

Lalitpur Rape Case: थाने में नाबालिग से रेप पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, 4 हफ्ते के अंदर मांगा जवाब 

जहरीली कोल्डड्रिंक पीने से हुई पति-पत्नी की मौत

मृतक के बेटे ने जब इस घटना के बारे में गांववालों को बताया तो वो फौरन बेसुध हुए अजीत गुप्ता, उनकी पत्नी सिंधु और बेटी नंदिनी को अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान पति पत्नी की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है. कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा कि इस घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है. 

ये भी पढे़ं- 

Hardoi: BJP विधायक के बिगड़े बोल, कहा-जिसका खाओ, उसका बजाओ, सबका साथ-सबका विकास की जगह दिया ये नया नारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

301 लीटर की कांवड़ लेकर चल रहा शिवभक्त, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की कामना
301 लीटर की कांवड़ लेकर चल रहा शिवभक्त, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की कामना
यूपी में मॉनसून सत्र से पहले योगी सरकार पर अखिलेश का तंज, 4 दिन की सरकार...
यूपी में मॉनसून सत्र से पहले योगी सरकार पर अखिलेश का तंज, 4 दिन की सरकार...
गोरखपुर में मासूम की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला
गोरखपुर में मासूम की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget