एक्सप्लोरर

कानपुर: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

कानपुर के महाराजपुर में दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हनिया गांव में एक नवविवाहित दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शनिवार सुबह दोनों के शव पेड़ की एक ही डाल से लटके मिले. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और साक्ष्य जुटाए. मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है. हनिया के रहने वाले किसान शिवनाथ पाल के 25 वर्षीय बेटे जीतू की शादी 22 वर्षीय अर्चना उर्फ रूमी के साथ एक महीने पहले ही हुई थी.

जीतू रूमा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था. शनिवार सुबह दंपत्ति के शवों को पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी. आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद महाराजपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन करते हुए परिजनों के बयान दर्ज किए.

मृतक रूमी के पिता ने बताया कि बेटी और दामाद राखी के दिन साथ आ रहे थे तभी दो लोगों ने उन्हें रोक कर मारपीट की और बेटी के जेवर लूट लिए. दोनों थाने में रिपोर्ट लिखवाने गए तो पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही थी इसी के चलते दोनों ने सुसाइड कर लिया.

एसपी ग्रामीण बीके श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी पति-पत्नी ने खेत में नीम पेड़ से लटककर सुसाइड कर लिया है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जमा किए हैं, मामले की जांच जारी है. दोनों शवों का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

यूपी: डिप्टी सीएम का बेटा बनकर मंत्री से मांगी नौकरी, 2 आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी: बीएचयू अस्पताल में कोरोना मरीजों का हंगामा, स्टाफ पर लगाया मारपीट का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget