एक्सप्लोरर

Basti News: कागजों पर बनी सड़क, प्रधान-सेक्रेटरी ने सरकारी योजना को लगाया पलीता

Corruption in Basti: यूपी के बस्ती में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने मिलकर सरकारी धन का बंदरबांट किया. यहां सड़क निर्माण का काम कागजों पर पूरा हो गया और भुगतान भी करा दिया गया.

Corruption in Basti: एक ऐसी सड़क आज हम आपको दिखाएंगे जो बनी तो है मगर आपको दिखेगी नहीं. सरकार की फाइलों में एक दो नहीं बल्कि तीन सड़क का निर्माण करवा दिया गया मगर ये सड़क कहां बनी है और कौन इस सड़क पर चल रहा किसी को नहीं पता. क्यों कि सरकारी कार्यालयों में बैठे बाबुओं के पास अलादीन का चिराग जो है, जो सड़क के नाम पर भी खेला कर देते है और उनके ऊपर बैठे अफसर भी उनकी हां में हां मिलाकर इस भ्रष्टाचार में भागीदार बनते हैं.

इस तरह हुआ भ्रष्टाचार

मनरेगा योजना की जब शुरुआत हुई थी तो इसका मकसद था कि, गांवों का सर्वांगीण विकास हो सके लेकिन ये योजना असल में सरकारी धन के लुटेरों का सरकारी अड्डा बन गया. एसी कमरों में बैठे सरकारी अफसरों की फौज ने जनता के सरकारी धन को कौड़ियों सी बना दिया. लूट की एक ऐसी ही इबारत बस्ती जिले के गौर ब्लाक से आई है. जहां रानीपुर ग्राम प्रधान,सेक्रेटरी कौशल पांडेय व ब्लाक के कर्मचारियों की तिकड़ी ने सरकारी धन की डकैती करने की योजना बना ली. रानीपुर गांव के विकास के लिए सरकार ने पैसा भेजा लेकिन इस सरकारी पैसों को यहां के लालची सेक्रेटरी की नज़र लग गई. जिस पैसे से गांव की सड़कों का विकास होना था वह भ्रष्टचार की भेंट चढ़ गया. सवाल यहां उठता है कि, जब सेक्रेटरी स्वयं इंटरलाकिंग ईंट की फैक्ट्री लगाएगा और जिन गांवों में उसकी तैनाती है वहां सप्लाई भी खुद वही देगा और नियम विरुद्ध अवैधानिक ढंग से अपने सगे भाई -भतीजे की फर्म पर भुगतान भी कर देगा तो ऐसे में विकास कार्यों की गुणवत्ता कैसी होगी, ये किसी को बताने की जरूरत नहीं होगी.

नहीं बनी सड़क

दरअसल, रानीपुर गांव में कटया प्राइमरी स्कूल की सड़क कच्ची थी जो कि बरसात में चलने लायक नहीं थी. क्योंकि यहां पर देश के नौनिहाल पढ़ते हैं, इसलिए ये सड़क सरकार ने मनरेगा योजना के तहत पास कर दी, जिसमे इन नौनिहालों के लिए चमचमाती इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण होना था. इससे पहले ये सड़क बनती गांव के सेक्रेटरी कौशल पाण्डे व प्रधान ने सरकारी धन को हड़पने की योजना बना ली. ये सरकारी लुटेरे यहीं नहीं रुके इसी गांव के दूसरे मजरे पर भी इंटरलॉकिंग का निर्माण होना था जो कि बभनान हलुआ मार्ग से दीपचंद के मकान तक रोड बनना था लेकिन ये अदृश्य रोड शायद ही आपको दिख जाए.

कागजों पर पूरा हो गया काम

सरकारी धन की संगठित लूट की योजना इतनी फुल प्रूफ थी कि कौशल किशोर पाण्डेय गौर ब्लाक के जिस भी गांव का सेक्रेटरी बने उन सभी गांवों में अपने ही इंटरलाकिंग ईंट फैक्ट्री का घटिया ईंट इस्तेमाल किया और उसमें ब्लॉक के फरेबी सेक्रटरी कौशल पाण्डे ने अपने परिवार के सगे भतीजे की फर्म पाण्डे ट्रेडर्स पर भुगतान करा लिया. इतना ही नहीं इन सड़कों पर काम हुए बिना ही कागज में FTO भी जारी करा दिया गया, Fto तब बनता है जब कार्य पूर्ण हो जाता है. मतलब कागजी विकास को धरातलीय विकास दिखाकर भ्रष्ट सेक्रेटरी ने अपनी पीठ भी थपथपवा ली. 

सीडीओ ने कहा जांच की बात

कागजी घोड़े के नायाब कारनामे की भनक जब जिले में विकास वाले बड़े अफसर को हुई तो आनन फानन में फरेबी सेक्रेटरी ने काम चालू करा दिया. इस पूरे घटनाक्रम पर जब हमने सीडीओ से बात की तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है. इसमें जिला स्तरीय टीम बनाकर जांच कराई जा रही है जो भी तथ्य सामने आएगा उसमें कठोर से कठोर कार्रवाई और रिकवरी भी कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें.

Vaccination in Ghaziabad: गाजियाबाद में तेजी से चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान, तीसरी लहर को लेकर की गई मॉक ड्रिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow Coaching Fire Live: देर रात तक चला पोस्टमार्टम, बिल्डिंग मालिक समेत 4 अरेस्ट, 4 अधिकारी सस्पेंड
लखनऊ अग्निकांड Live: देर रात तक चला पोस्टमार्टम, बिल्डिंग मालिक समेत 4 अरेस्ट, 4 अधिकारी सस्पेंड
UP Weather: यूपी में गर्मी से राहत नहीं, आज लखनऊ-वाराणसी समेत 32 जिलों में लू का अलर्ट, मानसून भी हुआ लेट
यूपी में गर्मी से राहत नहीं, आज लखनऊ-वाराणसी समेत 32 जिलों में लू का अलर्ट, मानसून भी हुआ लेट
लखनऊ अग्निकांड: 2016 में ध्वस्त की जानी थी यह इमारत, 10 साल बाद 15 लोगों की गई जान | 10 बड़ी बातें
लखनऊ अग्निकांड: 2016 में ध्वस्त की जानी थी यह इमारत, 10 साल बाद 15 लोगों की गई जान | 10 बड़ी बातें
Lucknow Fire News: 15 बच्चों की मौत, बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार, 4 सस्पेंड, लखनऊ अग्निकांड का पूरा अपडेट
15 बच्चों की मौत, बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार, 4 सस्पेंड, लखनऊ अग्निकांड का पूरा अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: लखनऊ अग्निकांड...15 बच्चों का कातिल कौन ? | Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News
Lucknow Coaching Center Fire: दिल्ली से लखनऊ तक...आग का खेल कब रुकेगा? | Yogi | Aliganj News
Lucknow Coaching Fire Tragedy: परिजनों के आंसूओं' का हिसाब कौन देगा ? | CM Yogi | UP News | ABP News
Lucknow Coaching Center Fire | Sandeep Chaudhary: लखनऊ अग्निकांड...15 मासूमों का हत्याकांड? | Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 22 राज्यों में आंधी और तूफानी बारिश की चेतावनी, UP- बिहार, दिल्ली-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल, जानें
22 राज्यों में आंधी और तूफानी बारिश की चेतावनी, UP- बिहार, दिल्ली-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल, जानें
लखनऊ अग्निकांड: शीशे पर पत्थर फेंके और दीवारें तोड़ीं, इस हालत में निकाले गए शव, डरा देंगी ये Photos
लखनऊ अग्निकांड: शीशे पर पत्थर फेंके और दीवारें तोड़ीं, इस हालत में निकाले गए शव, डरा देंगी ये Photos
अमेरिका के न्यूक्लियर वाले दावे को ईरान ने किया खारिज, डोनाल्ड ट्रंप का आया रिएक्शन, कहा- 'भविष्य में परमाणु...'
अमेरिका के न्यूक्लियर वाले दावे को ईरान ने किया खारिज, डोनाल्ड ट्रंप का आया रिएक्शन
ICC ने जारी की नई मदरहुड पॉलिसी, जानिए अब महिला खिलाड़ियों को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें
ICC ने जारी की नई मदरहुड पॉलिसी, जानिए अब महिला खिलाड़ियों को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें
Cocktail 2 BO Day 4: ‘कॉकेटल 2’ मंडे टेस्ट में हुई पास, शाहिद कपूर की बनी 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, कृति के करियर का भी बना ये रिकॉर्ड
‘कॉकेटल 2’ मंडे टेस्ट में हुई पास, शाहिद कपूर की बनी 8वीं सबसे बड़ी फिल्म
'500 करोड़ खर्च किए तब जाकर 6 तंदरुस्त गद्दार पैदा हुए... इनका मां-बाप कौन?' बागी सांसदों पर संजय राउत का हमला
'500 करोड़ खर्च किए तब जाकर 6 तंदरुस्त गद्दार पैदा हुए... इनका मां-बाप कौन?' संजय राउत का हमला
ऑस्ट्रेलिया से आए एंडरसन का आगरा में सामान चोरी, अब भट्टे पर उठा रहा ईंटें! वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया से आए एंडरसन का आगरा में सामान चोरी, अब भट्टे पर उठा रहा ईंटें! वीडियो वायरल
क्या है Loop Engineering, जानें यह कैसे बदल देगा AI इस्तेमाल करने का तरीका?
क्या है Loop Engineering, जानें यह कैसे बदल देगा AI इस्तेमाल करने का तरीका?
Embed widget